एक जून से कई चरण में अनलॉक होगा मध्य प्रदेश, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए संकेत
भोपाल, 22 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण एक बार से प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में कैद हैं। कामकाज बंद पड़ा है। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रख सकते। ऐसे में एक जून से मध्य प्रदेश अनलॉक होना शुरू हो जाएगा।
Recommended Video

लॉकडाउन खुलने के संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकते दिए हैं। सीएम चौहान ने कहा है कि हम अनंतकाल तक बंद नहीं रख सकते हैं। हमें 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक करना है। सीएम ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में #COVID19 टेस्टिंग अधिक से अधिक हो, ताकि जांच और इलाज कर तत्काल इसको वहीं समाप्त किया जा सके। अधिक से अधिक लोगों को इसके संक्रमण से बचाया जा सके।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोबाइल टेस्टिंग भी काफी अच्छा प्रयोग है। यह भी चलता रहे। प्रदेश में किल कोरोना अभियान' चल रहा है। अधिकांश जिलों में 80% से अधिक सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि #COVID19 का एक भी केस बचने न पाए। कोरोना वारयस को समय रहते हमें पहचानना और इसका इलाज प्रारंभ कर देना जरूरी है।
जांच और इलाज में विलंब होने पर ही यह घातक होता है, अत: हमें देर नहीं होने देनी है, ताकि अब कोई मृत्यु इससे न हो। मुझे आज यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.82% रह गया है। अब हमें 31 मई तक मध्यप्रदेश को कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त करना है।












Click it and Unblock the Notifications