मध्य प्रदेश के बच्चे किताबों में पढ़ेंगे 'मोदी की कहानी'

नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में तो नाम दर्ज करा ही लिया है लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार ने ये फैसला किया है कि स्कूलों में नरेंद्र मोदी की जीवनी भी पढ़ाई जाएगी। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के मुताबिक नरेंद्र मोदी की जीवनी बच्चों के लिए एक बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत होगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन के मुताबिक मोदी का जीवन वृतांत पाठयक्रम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा हैं।
मंत्री के मुताबिक यदि मोदी की जीवनी पाठयक्रम में शामिल की जाती है तो मोदी के जीवन पर आधारित पाठ कक्षा तीन से कक्षा छह तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में यह प्रस्ताव के स्तर पर है और राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।












Click it and Unblock the Notifications