मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव : तीन चरणों में मतदान की तैयारी शुरू, सरपंच और पंच के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग

भोपाल, 22 अक्टूबर। मध्य प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तिथियों का ऐलान अभी नहीं किया गया है, मगर सभी जिला कलेक्टरों को पंचायत चुनाव की तैयारियांं शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Madhya Pradesh Panchayat Elections

बता दें कि मध्य प्रदेश में पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव पहले होने थे, मगर कोरोना महामारी के कारण इन्हें टाल दिया गया था। अब कोरोना के केस कंट्रोल में स्थिति हैं और प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के तहत पहली डोज भी लगभग सभी लोगों को लगाई जा चुकी है। ऐसे में अब एमपी में पंचायत चुनाव होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टरों को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करवाने, कमियां तत्काल दूर करवाने, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन-पत्र जिला मुख्यालय, जनपद पंचायत सदस्यों के ब्लॉक मुख्यालय और सरपंच और पंच के ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर लिए जाएंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की सभी तैयारियां जल्द पूरी करें।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्टरों को 10-15 पंचायतों का समूह बनाकर क्लस्टर का गठन करने के साथ ही मार्च 2022 तक कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों की रिक्तियों की जानकारी भी 3 दिन में भेजने को कहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मध्य प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा कि मार्च 2022 तक कार्यकाल पूरा करने वाली सभी जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में 23 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के साथ 313 जनपद पंचायत और 52 जिला पंचायतों के चुनाव कराए जाने हैं।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में तीन चरणों में मतदान होगा। सरपंच और पंच के मतपत्र का इस्तेमाल किया जाएगा। शेष के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल हो सकता है। आयुक्त ने कलेक्टरों को सेक्टर और जोनल अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हें निर्वाचन के दौरान विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी शक्तियां देने का प्रस्ताव शीघ्र भेजने को भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+