MP Latest News : सरकारी जमीन खरीदने के विवाद में आए मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल अपनी विधानसभा क्षेत्र की सरकारी जमीन को लेकर विवादों में है। दरअसल मंत्री जी ने जो जमीन खरीदी थी, वो सरकारी बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल अपनी विधानसभा क्षेत्र की सरकारी जमीन को लेकर विवादों में है। दरअसल मंत्री जी ने जो जमीन खरीदी थी, वो सरकारी बताई जा रही है। इस जमीन को साल 2003 में सरकारी घोषित किए जाने के बाद राजस्व रिकॉर्ड में एंट्री करने के लिए कहा गया था, लेकिन तब से संपूर्ण रखने में एंट्री नहीं हुई और अब इस जमीन पर मंत्री, बीजेपी पार्षदों समेत अन्य लोगों का कब्जा है। मंत्री के अनुसार ये जमीन उनके द्वारा पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी। ये मामला अब इसलिए चर्चा में आ गया है, क्योंकि 3 दिन पहले संभाग आयुक्त न्यायालय ने तहसीलदार के आदेश को यथावत मानते हुए उसके आगे की कार्रवाई के लिए आदेश किया है।

सरकारी जमीन खरीदने के विवाद में आए एमपी सरकार के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल

संभागायुक्त न्यायालय रीवा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उमराई मथुरियान के खसरा नंबर 154/2,158/2 और 179 शासकीय थी। जिसे फर्जी तरीके से गोकरण प्रसाद त्रिपाठी ने अपने नाम दर्ज करा लिया। इन भूमियों का कोई पट्टा जारी नहीं हुआ। ये बात जांच में सामने आई थी। इसके बाद तहसीलदार ने भूमि को सरकारी दर्ज करने का आदेश दिया था।

मंत्री पटेल ने कहा - कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में

मंत्री रामखेलावन पटेल का इस मामले में कहना है कि जो जमीन उन्होंने खरीदी थी वे उनकी पत्नी के नाम पर है इस जमीन को लेकर सिविल कोर्ट, डीजे कोर्ट और हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। विरोधी पक्ष सुप्रीम कोर्ट भी गया था। जमीन पर कमिश्नर के फैसले में उनका नाम कैसे आया, इसका पता कर रहे हैं। खसरा नक्शा सुधार में कुछ बातें सामने आई है जिसकी जानकारी ले रहे हैं।

इस जमीन पर उठे कई सवाल

पंचायत राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल की पत्नी उषा किरण के नाम पर जो सरकारी जमीन दर्ज बताई जा रही है, उसका खसरा नंबर 158/2/2 है। रामखेलावन पटेल द्वारा इस जमीन को खरीदना बताया जा रहा है। जिसके बाद उस पर राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया गया। ये जमीन सरकारी बताई जा रही और खसरा नंबर 158 की अंश भूमि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+