मध्य प्रदेश : मंत्री कमल पटेल बोले-'कमलनाथ ने लिया था मेड इन चाइना के आयात का पक्ष, CBI जांच हो'
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। पटेल ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ जब केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री थे तब उन्होंने चीन से आयात का पक्ष लिया था। मंत्री पटेल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कमलनाथ के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

अमित शाह को लिखा पत्र
30 जून को कमल पटेल की ओर से अमित शाह को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में करोड़ों की राशि दी थी और जिस तरह से तत्कालीन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने चीन को आयात में छूट दी थी, ऐसा लगता है कि यह फाउंडेशन को सहायता देने के बदले में किया गया था। इसलिए यह उचित होगा कि कमलनाथ के खिलाफ इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया जाए।
Recommended Video

चीन के साथ भी पाकिस्तान जैसा व्यवहार हो
कमल पटेल ने कहा कि जब पाकिस्तानी उच्चायोग से किसी भी व्यक्ति या संस्थान को किसी भी तरह की वित्तीय सहायता को आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो चीन के संदर्भ में भी यही संकेत दिया जाना चाहिए क्योंकि दोनों पड़ोसी भारत की सीमाओं पर समस्याएं पैदा कर रहे हैं।

सबूत हो तो पेश करें-कांग्रेस प्रवक्ता
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री की सीबीआई मांग पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और कमलनाथ के मीडिया कॉर्डिनेटर नरेन्द्र सिंह सालुजा ने जवाब दिया है। सालुजा ने कहा है कि इस भ्रामक पत्र के जरिए लोगों को मुर्ख बनाने का प्रयास किया जा रहा है।अगर उनके पास कमलनाथ के खिलाफ कोई सबूत है, तो उन्हें आगे आना चाहिए और सीबीआई से जांच करवानी चाहिए। यह केवल लोगों को गुमराह करने और मूर्ख बनाने के लिए एक नौटंकी है।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
No LPG Crisis: 'होर्मुज से 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारत आएंगे', सरकार का बड़ा ऐलान, LPG किल्लत को ‘बाय-बाय’? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications