VIDEO: 'कमलनाथ को कोई माई का लाल नहीं हटा सकता, गड़बड़ हुई तो BJP के 3 टुकड़े कर देंगे'-मंत्री आरिफ
सीहोर। कर्नाटक में इन दिनों गजब का सियासी नाटक चल रहा है। 15 विधायकों के बागी हो जाने के कारण एचडी कुमारस्वामी की सरकार संकट के दौर से गुजर रही है। कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं इसका फैसला विधानसभा में गुरुवार को फ्लोर टेस्ट के बाद होगा।

कर्नाटक जैसा राजनीतिक संकट मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर ना आ जाए इसके लिए कांग्रेस नेता सतर्क हैं। इसकी एक बानगी मध्य प्रदेश के सीहोर में उस समय देखने को मिली जब कमलनाथ सरकार के मंत्री आरिफ अकील से इस संबंध में सवाल किया गया। मंत्री ने जवाब में भाजपा के तीन टुकड़े कर देने तक की बात कह डाली।
दरअसल, मध्य प्रदेश में गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील सोमवार को सीहोर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं भी सुनी।

मीडिया से मुखातिब होते समय मंत्री आरिफ अकील से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर कर्नाटक जैसा संकट से संबंधित सवाल किया तो मंत्री अकील ने कहा कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ को हटाने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। जब पैदा हो जाएगा तब बताएंगे। कांग्रेस की सरकार थी और आगे भी रहेगी। ज्यादा गड़बड़ करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी तीन टुकड़े हम कर देंगे।

इधर, तबादलों पर पीडब्ल्यूडी मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा को बताया कुत्तों की मानसिकता की पार्टी
झाबुआ। मध्य प्रदेश में तबादलों को लेकर घिरी कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री के बिगड़े बोल सामने आए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने झाबुआ पहुंचे लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भाजपा को कुत्तों की मानसिकता वाली पार्टी बोल दिया। तबादलों को लेकर भाजपा के आरोपों पर बोलते हुए सज्जनसिंह वर्मा का कहना था कि जिसकी जहां आवश्यकता है उसे वहां भेजा जा रहा है। डॉग स्क्वाड के तबादले पर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री वर्मा का कहना था कि किसी पशु से क्या द्वेषता हो सकती है। इस दौरान उन्होने भाजपा को कुत्तों की मानसकिता वाला बताया। बता दें कि हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने 46 डॉग स्क्वाड के भी तबादले किए थे।












Click it and Unblock the Notifications