Madhya pradesh: दिग्विजय सिंह साथ निभा रहे या अपनों को ठिकाने लगा रहे?, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

कमलनाथ जी के बाद अब सुरेश पचौरी जी ने भी दिग्विजय सिंह जी से मित्रता का मजा चख लिया है। दिग्विजय सिंह जी अपने नेताओं का साथ निभा रहे हैं या ठिकाने लगा रहे हैं?madhya pradesh home minister narottam mishra statement

भोपाल, 31 जुलाई: मप्र में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पुलिस के साथ झूमाझटकी के वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने बाद, मचा सियासी बबाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नेदिग्विजय पर बयानों का चुभता तीर छोड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया और बोले कि "दिग्विजय सिंह जी जैसे अगर मित्र हो तो, शत्रु की जरूरत ही नहीं है।

एमपी में पंचायत नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बंटने से लेकर नतीजों के बाद पंचायत अध्यक्ष चुनावों तक सियासत की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आई। चुनावी संग्राम का अंत भी बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गजों में सियासी बयानबाजी के साथ ही हो रहा है। पुलिस के साथ झूमाझटकी के दिग्विजय सिंह के मामले में बीजेपी लगातार हमले कर रही है। सीएम शिवराज सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीखा प्रहार किया।

नरोत्तम

गृह मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बोला कि "दिग्विजय सिंह जी जैसे अगर मित्र हो तो, शत्रु की जरूरत ही नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी के बाद अब सुरेश पचौरी जी ने भी दिग्विजय सिंह जी से मित्रता का मजा चख लिया है। दिग्विजय सिंह जी अपने नेताओं का साथ निभा रहे हैं या ठिकाने लगा रहे हैं?

आपको बता दें कि भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसी जिला पंचायत पहुंचे थे। जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता शामिल रहे। तभी पुलिस और स्थानीय प्रशासन पर सरकार के दबाब में काम करने का आरोप लगाए गए है और हंगामा होने लगा। जिसमें पुलिस के साथ दिग्विजय सिंह का भी विवाद हुआ। एक पुलिस कर्मी की कॉलर पकड़ते दिग्विजय का वीडियो वायरल होने लगा। जिस पर भाजपा कांग्रेस को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+