Amazon के जरिए करी पत्ता के नाम पर भिंड पहुंचा गांजा, अब ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बनेगी गाइडलाइन
भोपाल, 18 नवंबर। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon का इस्तेमाल गांजे की तस्करी के लिए हो रहा है। इसका ताजा मामला हाल ही मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सामने आया है। यहां पर करी पत्ते के नाम पर गांजे की सप्लाई की गई थी।

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन के जरिए गांजा विशाखापट्टनम से मध्यप्रदेश मंगाया गया था। पुलिस रैकेट का खुलासा करते हुए 20 किलो गांजा जब्त करते हुए दो लोगों को हिरासत में भी लिया। इसी तरह के मामले में भविष्य में दुबारा सामने नहीं आए इसके लिए मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान गंभीरता से काम कर रही है।
मध्य प्रदेश गृहमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में ऑनलाइन कारोबार के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं हैं। इसकी गाइडलाइंस बनाने की शुरुआत मध्य प्रदेश से करेंगे। अमेजन को बुलाया गया था, लेकिन वे सहयोग नहीं कर रहे हैं। हम उन्हें लेकर आएंगे। अमेजन के एमडी-सीईओ से सहयोग करने की अपील है। फिर भी वे नहीं आते हैं तो हम त्वरित कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications