मध्य प्रदेश सरकार का आदेश : जल्द भर्ती किए जाएंगे तकनीशियन
भोपाल, 6 मई। मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिवराज सरकार की तरफ से चिकित्सालयीन कार्यों से जुड़े डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र धारक तकनीशियनों की भर्तियां जल्द की जाएंगी. इस संबंध में सरकार ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा है.

जानकारी के मुताबिक शिवराज सरकार की तरफ से प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में 189 प्रमाण-पत्र धारक एनेस्थेनिट तकनीशियन, 3081 ओटी तकनीशियन और 206 डिप्लोमाधारी एनेस्थेटिक तकनीशियों के पदों की पहचान की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के जरिए 3 महीने के लिए संविदा पर नियुक्ति की जाएंगी. साथ ही इस दौरान उन्हें 25 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से सैलरी दी जाएगी. भर्ती के संबंध में विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. जिसमें आवेदन की योग्यता से जुड़ी पूरी डिटेल्स दी जाएगी.












Click it and Unblock the Notifications