MP News: शिवराज सरकार ने बढ़ाई कैदियों की मजदूरी, अब 120 रुपए से बढ़ाकर 154 रुपए मिलेगा प्रतिदिन
कुशल बंदियों का वेतन 120 रुपये से बढ़ाकर 154 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया। वहीं, अकुशल बंदियों को 72 रुपये की जगह 92 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी जायेगी। मिश्रा ने कहा कि इससे 21 हजार बंदियों को लाभ मिलेगा।

MP Prisoners Wages Hike: मध्य प्रदेश की जेल में बंद कैदियों को शिवराज सरकार ने रंग पंचमी का तोहफा दिया है। गृह मंत्री ने एमपी की जेलों में बंद कैदियों की मजदूरी में वृद्धि की घोषणा की है। बता दें कि एमपी में अब तक कुशल बंदियों को 120 रुपये दूरी मिलती हैं। इसे बढ़ाकर 154 रुपये किया गया और अकुशल कैदियों को अब 72 रुपये की जगह 92 रुपये मिलने लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय राज्य की जेलों में 21 हजार कैदी जेल में बंद है।
सिवनी में एनआईए के दो लोगों को हिरासत में लेने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो लोगों को एनआईए ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। सभी को नोटिस देकर बेंगलुरु बुलाया गया है। एनआईए की गिरफ्त में आए लोगों के पास से कई तरह के संदिग्ध कागज मिले हैं। 26 सामान भी इनके पास से बरामद किया गया है।
वहीं, 13 मार्च को होने वाले कांग्रेस के राजभवन के घेराव पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले की उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया के जरिए कांग्रेस के राजभवन के घेराव की खबर मिली है। राजभवन के घेराव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कमलनाथ बीते चार दिनों से दुबई में रहकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। उधर, नरोत्तम मिश्रा के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि कल पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। पीसीसी कमलनाथ किसी विदेश दौरे पर नहीं हैं। कमलनाथ के नेतृत्व में कल बड़ा प्रदर्शन होगा। जिसमें प्रदेश प्रभारी समेत तमाम दिग्गज नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications