सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर दिखाते हुए मध्य प्रदेश के किसानों ने मांगा मुआवजा, जानिए पूरा मामला

सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर दिखाते हुए मध्य प्रदेश के किसानों ने मांगा मुआवजा, जानिए पूरा मामला

विदिशा। मध्य प्रदेश में इस बार भारी बारिश हुई है। एक दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में हैं। फसलों का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश के किसानों द्वारा फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग भी उठने लगी है। रविवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में किसानों ने अनूठे ढंग से प्रदर्शन कर किया और मुआवजे की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपने हाथों में दिवंगत अभिनेता सुशां सिंह राजपूत की तस्वीर ले रखी थी। साथ ही अपनी मांगों का भी उल्लेख कर रखा था।

Madhya Pradesh farmers asked for compensation, showing picture of Sushant Singh Rajput

दरअसल, हाथों में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर लेने के पीछे किसानों का तर्क यह था कि मीडिया जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए खबरें चला रहा है। वैसे ही मीडिया को किसानों की भी समस्याएं उठानी चाहिए।

विदिशा जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव जाफरखेड़ी में किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह राठौड़ ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'किसानों ने साइट पर सुशांत सिंह राजपूत के चित्रों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और दिवंगत अभिनेता को भी श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+