Madhya Pradesh Elections Results : खंडवा, जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर का चुनाव परिणाम, भाजपा का पलड़ा भारी

भोपाल, 2 नवंबर। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा व अलीराजपुर, सतना व निवाड़ी जिले में जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट में मतगणना हो रही है। यहां पर तीस अक्टूबर को मतदान हुआ था। खंडवा सीट पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख सकती है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

Recommended Video

    By Elections: तीन Lok Sabha और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों के परिणाम यहां देखें | वनइंडिया हिंदी
    Madhya Pradesh election results

    बात अगर विधानसभा क्षेत्र को करें तो अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) सीट पर भाजपा की सुलोचना रावत को 13 हजार 623 वोटों की बढ़त है। सतना जिले की रैगांव (एससी) सीट पर कांग्रेस की कल्पना ने 4270 वोटों की बढ़त बना रखी है। निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. शिशुपाल ​यादव 3378 से आगे हैं।

    mp

    बता दें कि इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट एवं रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था, जबकि जोबट एवं पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं। खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है।

    मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अभी आ रहे परिणाम भाजपा के लिए सुखद संतोष उत्साहवर्धक हैं। हम चार में से तीन सीटों पर जीत रहे हैं। जोबट कांग्रेस से छीन रहे हैं। खंडवा में बहुत आगे हैं। पृथ्वीपुर तकरीबन जीत रहे हैं और रेगव के नतीजों पर नजर रख रहे हैं। हमारी सरकार की आदिवासियों तक पहुँच और मोदी जी की लोकप्रियता से ये परिणाम संभव हुए हैं।

    khandwa

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं बहुत प्रसन्न हूँ मन में संतोष भी है की मेरी सरकार की योजनाओं को आदिवासी जनता के बीच स्वीकार्यता मिल रही है. जोबत की जीत मायने रखती है हमारे लिये, रेगाओ में गैप बड़ा नहीं है हम वहाँ भी जीत सकते हैं. मोदी सरकार की लोकप्रियता और भाजपा की राज्य सरकार के कामकाज को जनता सराहा रही है।

    इधर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्य प्रदेश) प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि मतगणना के दौरान एवं परिणाम घोषित होने के उपरान्त विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा. संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी उम्मीदवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा, जहां विजयी उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति उपस्थित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+