कुदरत का चमत्कार: पैदा हुआ शेर के चेहरे वाला बछड़ा, इस अजूबे को देखने दूर-दूर से आ रहे हैं लोग

Raisen News: इस संबंध में पशु चिकित्सक एनके तिवारी ने जानकारी दी कि गर्भावस्था में दोष के कारण इस प्रकार के बछड़े को जन्म दिया है।

raisen, lion, child, birth

Raisen News: प्रकृति हमें आए दिन ऐसे नजारे दिखाती रहती है जो हमारे लिए एक दम नया अनुभव होता है। जैसे कि मध्य प्रदेश के एक गांव में पैदा हुआ एक शेर जैसे दिखने वाले बछड़े की बात कर लीजिए। ये गाय का बछड़ा शेर चेहरे के साथ पैदा हुआ है। इस गाय के बछड़े ने गांव वालों को हैरानी में डाल दिया है।

दरअसल कुदरत का करिश्मा रायसेन जिले से आया है। जिसमें गाय ने शेर जैसे मुंह और कद-काठी वाले बछड़े को जन्म दिया। जैसे ही ये जानकारी आसपास के इलाके में फैली तो सनसनी मच गई और लोगों की भीड़ उस चमत्कारी बछड़े को देखने के लिए रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील के गांव गोरखा पहुंचने लगे। ग्रामीण इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। वहीं डाक्टर इसे गर्भाशय का दोष बता रहे हैं। हालांकि बछड़ा एक घंटे ही जी सका, लेकिन उसके बावजूद उसे देखने के लिए गांव में भीड़ का हुजूम उमड़ पड़ा है।

बेगमगंज तहसील के गोरखा ग्राम पंचायत में जहां पर बीते मंगलवार सुबह 6 बजे किसान नत्थूलाल शिल्पकार की गाय ने शेर के बच्चे के नस्ल वाले बछड़े को जन्म दिया। उसका मुंह और शरीर के साथ ही उसके पैर के पंजे भी काफी कुछ शेर के बच्चे जैसे लग रहे हैं। इसलिए ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों को लगा चमत्कार हो गया।

लेकिन पशु चिकित्सकों ने इसे गर्भाशय का दोष बता दिया। गाय ने जिस बच्चे को जन्म दिया, वह ज्यादा नहीं जी सका, लेकिन गाय पूरी तरह से ठीक है। वहीं अब कुछ जानकार इसे शोध का विषय बता रहे हैं। शेर के आकार वाले मृत बछड़े को देखने के लिए ग्राम गोरखा पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जा रहे हैं

आपको बताते चलें कि बीते कुछ दिन पहले ही भोपाल के बड़ा तालाब में एक ऐसी मछली मिली थी। जोकि भोपाल क्या पूरे इंडिया में कहीं नहीं पाई जाती है। दरअसल, भोपाल के खानूगांव निवासी अनस खान खानूगांव से लगे तालाब के किनारे मछली मारने गया हुआ था। उसी समय उसके कांटे में एक मछली फंसी, यह मछली अन्य मछलियों से एकदम हटके थी। जिसका मुंह देखने में मगरमच्छ जैसा और बाकी शरीर मछली जैसा दिखाई दे रहा है। मछली का नाम एलीगेटर गार है और यह मछली विदेश के अमेरिका में पाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+