कार में ही भूल गये बच्चा, दम घुटने से मौत

भोपाल के एक साड़ी व्यापारी अपनी पत्नी व ढाई वर्षीय बेटे अतिशय उर्फ नानू के साथ कार में बैठकर न्यू मार्केट गये। बच्चा नींद में था तो उसे पीछे की सीट पर सुला दिया। दोनों ने जमकर खरीददारी की और घर वापस आ गये। करीब डेढ़ घंटे बाद भी उन्हें अपने बेटे की सुध नहीं थी। घर पहुंचने के बाद भी दोनों ने घर के बाहर ही कार पार्क कर दी और ऊपर चले गये।
करीब आधे घंटे बाद जब घर वालों ने बच्चे के बारे में पूछ तो बच्चे के पिता की जुबान से सिर्फ एक शब्द निकला, "ओह माई गॉड..." परिजन तुरंत कार की तरफ दौड़े तो देखा कार में बच्चा बेहोश पड़ा है। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के चक्कर से बचने के लिये दंपत्ति ने अतिशय के शव को भदभदा विश्राम घाट में दफना दिया।
पड़ोसियों के माध्यम से जब पुलिस को खबर मिली तो पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को बच्चे के शव को एसडीएम की मौजूदगी में कब्र खोद कर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications