मध्य प्रदेश के CM शिवराज मिशन असम पर, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनावी सभाएं, 27 को है वोटिंग
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब मिशन असम पर हैं। जिसके तहत वे भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी पदाधिकारियों ने बताया कि, अकेले शिव राज सिंह चौहान वहां 3 चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। चुनाव में जीत के लिए मप्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा धुआंधार प्रचार में जुटी है। खास बात यह है कि, 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। जिसमें वह अकेले असम में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं।

असम: 3 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज आमसभा कर अपनी पार्टी के पक्ष में वोट की डालने की अपील लोगों से करेंगे। शिवराज के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने वहां खासा तैयारियां की हैं।

27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग
असम में जो तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, उसके पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। उसके बाद दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को और फिर अंत में तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। सबसे बाद में मतगणना 2 मई को होगी।

वहां भाजपा ही है सत्ता में अभी
असम में अभी भाजपा की सरकार है। वहां विधानसभा की कुल 126 सीटे हैं। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पहली बार सत्ता में आई थी। तब उसके पास 60 विधायक हुए। जबकि, कांग्रेस के पास 26 सीट हैं। भाजपा को भरोसा है कि, वही फिर जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications