Bhopal News: ₹30 हजार माह सैलरी पाने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा निकली करोड़ों की आसामी, ₹30 लाख की टीवी मिली

भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है जहां एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (संविदा) में कार्यरत सब इंजीनियर हेमा मीणा के यहां छापे मार कार्रवाई की गई है।

Lokayukta raids on the property of sub engineer Hema Meena, disproportionate assets
Photo Credit:

Lokayukta raids Bhopal: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में लगातार भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में आज लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। जहां एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (संविदा) में कार्यरत सब इंजीनियर हेमा मीणा के यहां छापेमार कार्रवाई की गई है। ₹30 हजार माह वेतन पाने वाली इस सब इंजीनियर के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

Recommended Video

    ₹30 हजार माह सैलरी पाने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा निकली करोड़ों की आसामी, ₹30 लाख की टीवी मिली

    बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे लोकायुक्त की टीम ने हेमा मीणा के फार्म हाउस और प्रॉपर्टी पर छापे मार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में 6 से 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बताई जा रही है। हेमा मीणा एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (संविदा) में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उनके खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। जिसके बाद आज छापामार कार्रवाई की जा रही है।

    1 करोड़ रुपए की लागत से बनवाया मकान

    लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजधानी भोपाल ही नहीं पूरे प्रदेश में इस सब इंजीनियर की चर्चा जोरों पर है। दरअसल ₹30000 प्रति माह की सैलरी पाने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा की करोड़ों की संपत्ति सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए। हेमा मीणा ने पिता के नाम पर बिलखिरिया में 20,000 वर्ग फुट की भूमि ली और वहां पर 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा रायसेन और विदिशा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। लोकायुक्त की मानें तो यह प्रारंभिक जांच है। अभी कई और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

    लोकायुक्त की कार्रवाई में मिली ₹30 लाख की टीवीलोकायुक्त की कार्रवाई में मिली ₹30 लाख की टीवी

    30 लाख रुपये की मिली टीवी

    लोकायुक्त की टीम ने जब हेमा मीणा के स्थानों पर कार्रवाई की तो टीम को घर से एक बड़ी टीवी मिली जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके फार्म हाउस पर हार्वेस्टर से लेकर टैंकर जनरेटर और कई बेशकीमती सामान लोकायुक्त की टीम को मिला है।

    13 साल की नौकरी में आय से 332% ज्यादा प्रॉपर्टी

    लोकायुक्त की कार्रवाई में सामने आया कि हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा ने 13 साल की नौकरी में आय से 332% ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। गुरुवार सुबह बिलखिरया स्थित आवास, फॉर्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा। टीम को मौके पर 100 से ज्यादा डॉग्स मिले। इनमें से कई महंगे ब्रीड के डॉग्स हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन भी है।

    कई लग्जरी कारें

    लोकायुक्त की टीम को हेमा मीणा के बंगले में बनवाए गए बड़े से गैरेज में थार समेत 20 से ज्यादा लग्जरी कार मिली है। इसके अलावा धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती के काम में आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट बरामद किए गए है।

    हेमा पर एसपी मनु व्यास के नेतृत्व में कार्रवाई

    बता दे यह कार्रवाई लोकायुक्त एसपी मनु व्यास के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

    मनु व्यास ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे टीम हेमा के बिलखिरिया स्थित बंगले पर पहुंची। टीम को हेमा के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की। तब टीम ने बताया कि हम पशुपालन विभाग से हैं और सोलर पैनल चेक करने आए हैं। इस पर कर्मचारियों ने बंगले में टीम को जाने दिया। अंदर जाने के बाद लोकायुक्त की टीम को हेमा को एक कमरे में बैठा दिया और उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। लोकायुक्त की टीम के अलावा मौके पर राजस्व, पशुपालन की 50 लोगों की टीम जांच कर रही है। उनके ऑफिस को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

    हेमा का हो चुका है तलाक

    मिली जानकारी के अनुसार हेमा मीणा तलाकशुदा है। पति को तलाक देने के बाद उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ज्वाइन किया। बताया जा रहा है कि यहां के एक सीनियर इंजीनियर से उनकी अच्छी ट्यूनिंग रही है। तब से उसकी संपत्ति में तेजी से इजाफा होने लगा बताया गया कि उसके पिता रामस्वरूप मीणा छोटे से किसान है। जबसे बेटी इंजीनियर के संपर्क में आई। उसके बाद से उनके नाम से कई एकड़ जमीनें खरीदी गई। लोकायुक्त की टीम अभी सीनियर इंजीनियर से भी पूछताछ कर रही हैं।

    भोपाल से पहले कोच्चि में थी पदस्थ

    बताया जा रहा है कि हेमा मीणा मूलत: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली हैं। उसके गांव का नाम चपना है। स्थानीय लोगों की मानें तो हेमा मीणा अपने आप को आईपीएस बताती थी। उनके बंगले पर वे कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी भी यूज करती थी। हेमा करीब 13 साल से नौकरी में है। भोपाल से पहले वो कोच्चि में पदस्थ थी। उसकी सैलरी के हिसाब से अधिकतम 15 से 18 लाख रुपए तक की संपत्ति होनी चाहिए, लेकिन शुरुआती जांच में उसके पास ₹7 करोड़ की संपत्ति मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+