'मेरी अर्थी निकालना चाहते हैं BJP के नेता!', दिग्विजय सिंह का अमित शाह पर निशाना
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर आए, जहां उन्होंने राजगढ़ लोकसभा में पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना भी साधा है।
वहीं अब अमित शाह के द्वारा साधे गए निशाने का दिग्विजय सिंह ने अपने अंदाज में पलटवार किया, जहां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना भी साधा है।

दिग्विजय सिंह ने लिखा की, मुझ पर अमित शाह की इतनी कृपा रही और उनका मेरे प्रति इतना प्रेम है कि वो आए और मेरा जनाज़ा निकालने की बात कह गए। यानि मेरी अर्थी बीजेपी के नेता निकालना चाहते हैं!! और क्यों? क्योंकि मैं आप सबकी चिंता करता हूँ। मैं चाहता तो मना कर देता कि चुनाव नहीं लड़ूँगा लेकिन मेरे गृहक्षेत्र की जनता की उपेक्षा ने मुझे यह चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। मैं आख़िरी दम तक आपके बीच आपकी लड़ाई लड़ता रहूँगा चाहे आप मुझे कंधे पर उठाएँ या सिर आँखों पर बिठाएँ। अब आपकी मर्ज़ी है लेकिन मैं सदैव आप का था और रहूँगा।
दिग्विजय सिंह ने लिखा की, खिलचीपुर की सभा में अमित शाह ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूँ। लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरू नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिये हैं, वह उनके भाषण में 8 बार नज़र आये। अमित शाह जी के 8 झूठ।
1- अमित शाह का झूठ :- दिग्विजय सिंह जी की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला !
तथ्य:- कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लोन नहीं है !
2- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा !
तथ्य :- दिग्विजय सिंह जी ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया !
3- अमित शाह का झूठ :- दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया !
तथ्य:- दिग्विजय सिंह जी ने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि अफजल गुरु को जल्द फांसी दी जाए !
4- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह ने PFI पर बैन लगाने का विरोध किया
तथ्य:- दिग्विजय सिंह जी ने कभी PFI पर बैन का विरोध नहीं किया , बल्कि सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध दिग्विजय सिंह जी ने लगाया था !
सच्चाई भारतीय जनता पार्टी ने PFI की राजनीति की इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा !
5- अमित शाह का झूठ:- दिग्विजय सिंह जी ने कहा की कोरोना का टिका मत लगाओ ,
तथ्य:- दिग्विजय सिंह जी ने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की !
6- अमित शाह का झूठ:- कोरोना महामारी में राजनीति करी !
सच्चाई और तथ्य :- जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे ,
तब दिग्विजय सिंह जी ने ही ऑक्सीजन और सिलेंडरों की व्यवस्था की थी !
7- अमित शाह :- मेडिकल कॉलेज हमने दिया !
तथ्य:- राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जयवर्धन सिंह जी प्रभारी मंत्री थे ! उन्होंने मुख्यमंत्री जी से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया !
8- अमित शाह:-
भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया !
तथ्य:- सन 2000 - 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी!
लागत 2000 करोड़ नही अमित शाह जी उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी!
ये भी पढ़े- 'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले', अमित शाह ने दिग्विजय सिंह के लिए क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications