मध्य प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा, सीएम चौहान बोले तीसरी लहर के लिए अभी से तैयार

भोपाल, 7 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आए दिन बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड मिल रहे हैं ना और ना ही इंजेक्शन-ऑक्सीजन। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका मंडराने लगी है। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सख्ती बरनती शुरू कर दी है।

CM Chauhan said, ready for third wave

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लगाने की घो​षणा की है। इस दौरान राज्य में शादियों पर रोक लगी रहेगी। इसके अलावा जिन गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले ज्यादा हैं, वहां मनरेगा के तहत काम भी 15 मई तक बंद कर दिया गया है। ऐसी जगहों पर लोगों को सरकार की तरफ से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य इंफ्रांस्ट्रक्चर को और दुरुस्त किया जा रहा है। हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट और सीटी स्कैन मशीनें लगाई जा रही हैं। जनपद पंचायतों में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह बनाए जाएंगे।

बता दें कि भोपाल में गुरुवार को लॉकडाउन लगे 24 दिन हो गए हैं। यहां 12 अप्रैल की रात से सब कुछ बंद है। वहीं शादी-विवाह को लेकर सरकार का कहना है कि विवाह आयोजन सुपर स्प्रेडर है। सरकार का कहना है कि शादी में सिर्फ दस लोगों को बुलाने की ही अनुमित है लेकिन यहां 100-200 लोगों को बुला लिया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+