Shivraj News: विधायक दल की बैठक में CM शिवराज और संगठन महामंत्री ने विधायकों को दिया जीत का मंत्र

Bhoapl BJP News: राजधानी भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए सभी को जीत का मंत्र दिया। सीएम शिवराज ने कहा कि बीजेपी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं हमारी ताकत है। बूथ स्तर तक हमारा संगठन तंत्र मजबूत है।

सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं और संगठन तंत्र की मजबूती के आधार पर आने वाले चुनाव में हमारी प्रचंड विजय होगी। प्रेम, स्नेह और एकता के साथ अपनी-अपनी विधानसभा में विजय का संकल्प लेकर जुटें।

Mp news, madhya pradesh news, bhopal news, 9 ias transfer, administrative reshuffle, Bhopal News in Hindi, Latest Bhopal News in Hindi, Bhopal Hindi Samachar

हमसे कोई जीत नहीं सकता: मुख्यमंत्री शिवराज

सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमसे कोई जीत नहीं सकता, क्योंकि हमारे पास गरीब कल्याण की योजनाओं की ताकत है। प्रदेश में जितने विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए है, इतना किसी ने भी नहीं किए। उन्होंने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है। हमारा एक-एक मिनट अमूल्य है। सारे विधायक संकल्प लें कि जुनून और जी जान के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो योजनाएं चलायी है उससे हर घर को लाभ पहुंचा है। हितग्राहियों को पार्टी से जोडने के अभियान में जुटें। एक एक वोट पर काम करें और उनसे संपर्क और संवाद करें।

सीएम शिवराज ने कहा कि 16 जुलाई से 14 अगस्त के बीच विकास पर्व आयोजित होगा। इस दौरान प्रदेश भर में 2 लाख करोड से अधिक के विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपार उपलब्धियां है। इन उपलब्धियों को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी आप लोगों की हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी समय में होने वाले सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि विजय संकल्प के साथ मैदान में निकलो और अपने विरोधियों को दृढ़ता के साथ जवाब दो।

सर्वाधिक समय तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वे शिवराज: मुरलीधर राव

पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक में कहा कि हमारे पास केन्द्र में पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा सशक्त नेतृत्व है। सबसे अधिक लंबे समय तक कोई मुख्यमंत्री रहा है तो वह शिवराज है। मुरलीधर राव ने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी जीत का इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण भाजपा का मूलमंत्र है। इसे साकार करने का काम पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज ने देश और प्रदेश में किया है।

मुरलीधर राव ने योजनाओं के लाभार्थियों को पार्टी से जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पूरा करने में हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने जो कार्यक्रम तय किए है, उन्हें हर विधायक पूरी सक्रियता के साथ अपनी विधानसभा में नीचे स्तर तक ले जाने का काम करें।

संगठन तंत्र की मजबूती के साथ मैदान में उतरें: वीडी शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन तंत्र तैयार है। इस मजबूती के आधार पर अपने विपक्षियों को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के रूप में हमारे पास सशक्त नेतृत्व है। नेतृत्व की ताकत और संगठन तंत्र की मजबूती के साथ हम चुनावी मैदान में जाएं। आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान और कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। उसे नीचे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक विधायक की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव की दृष्टि से तैयारियें में जुटें और किस तरह अपना बूथ और मजबूत हो, इस दिशा में कार्ययोजना में जुट जाएं। प्रबुद्धजनों से करें संपर्क,

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक में कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके है और अब हमें मैदान में लडना है। केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण केन्द्रित कार्यक्रम में जुटे थे। प्रदेश सरकार के 18 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को हम घर घर पहुंचाएं। प्रबुद्धजनों से संपर्क कर कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर पर टिफिन पार्टी के आयोजन भी करें। उन्होंने कहा कि 20 से 30 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसमें मुख्यंमत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे।

हितानंद ने कहा कि सागर में बनने वाले संत रविदास जी के भव्य मंदिर को लेकर अनुसूचित जाति बाहुल्य विधानसभाओं से यात्राएं निकलेगी, जो एक मुठ्ठी मिट्टी, एक मुठ्ठी अनाज और जन एकत्र करेगी। यह यात्रा विधानसभा में प्रभावी हो, इसकी तैयारियों में जुटें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने 18 वर्षो में भूतो न भविष्यति काम किया है। हर विधानसभा में अनेक विकास कार्य है। इन विकास कार्यो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो, इसके लिए अभियान के रूप में घर घर संपर्क और प्रचार प्रसार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+