इंजीनियर की नौकरी छोड़कर शुरू किया मछली पालन, भोपाल में अब हर महीने 15 लाख कमाती है ये महिला
भोपाल की महिला उद्यमी इंजीनियर लवली गुप्ता ने साल 2020 में केमिकल इंजीनियर की नौकरी छोड़ मछली पालन शुरू किया। अब लवली हर साल लगभग 100 टन मछली का उत्पादन करने के साथ ही 12 से 15 लाख रुपए तक कमा रही हैं।

वैसे तो मध्यप्रदेश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं, चाहे वह नौकरी हो या फिर कारोबार। ऐसा ही एक कारोबार राजधानी भोपाल की महिला उद्यमी इंजीनियर लवली गुप्ता ने शुरु कर दिखाया है। लवली ने साल 2020 तक मंडीदीप की एक निजी कंपनी में केमिकल इंजीनियर की नौकरी की। उन्हें इस नौकरी में ₹30 हजार वेतन मिलता था। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री है मत्स्य संपदा योजना की जानकारी ली और मछली पालन शुरू करने का निर्णय किया। आखिर ₹30 हजार माह की नौकरी छोड़कर मछली पालन करने वाली लवली गुप्ता कैसे हर महीने कमा रही है 15 लाख रुपए? नीचे पूरी खबर विस्तार से जाने....

नौकरी छोड़कर मछली पालन शुरू किया
लवली गुप्ता ने बताया कि साल 2020 21 में उन्होंने मंडीदीप स्थित कंपनी से केमिकल इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने रायसेन रोड स्टेज 2 ब्रा पंचायत गांव में 5 एकड़ भूमि में मछली पालन शुरू किया। जिससे अब हर साल लगभग 100 टन मछली का उत्पादन करने के साथ ही 12 से 15 लाख रुपए तक कमा रही हैं।

पति की सहमति से शुरू किया मछली पालन
लवली गुप्ता भोपाल की डीपी चौराहा स्थित प्रगति परिसर बी-33 में रहती हैं उनकी उम्र 35 साल है और वह मूलता दतिया की रहने वाली हैं वहीं से केमिकल की इंजीनियर की पढ़ाई की। इसके बाद उनकी नौकरी मंडीदीप स्थित प्राइवेट कंपनी में लग गई उनके पति अभी तेंद्र चौहान भी खुद का कारोबार करते हैं लवली ने बताया कि नौकरी छोड़कर मछली पालन शुरू करने का निर्णय उन्होंने पति की सहमति से किया।

1 करोड़ 25 लाख रुपये का निवेश
लवली गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मछली पालन शुरू करने के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से ग्राम डोबरा जागीर स्थित 5 एकड़ भूमि में समृद्धि मछली फार्म हाउस शुरू किया। लवली ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020 21 में पूरा 1 साल का समय मछली पालन के लिए पॉलीहाउस बनाने में लगा इसमें उन्होंने 15 हजार लीटर के 50 टैंक बायोपलाक तकनीक से बनवाएं और 8 लाख लीटर के 8 टैंक रीसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम (आरएएस) तकनीक से बनवाए। इसके अलावा उन्होंने कुछ छोटे तालाबों का भी निर्माण कराया इसके तैयार होने के बाद से भी अब तक वित्तीय साल 2021-22 और 2022-23 में 3 बार लगभग 100 टन मछली का उत्पादन कर 12 से 15 लाख रुपए का कारोबार कर चुकी है।

3 तरह की मछली का करती है उत्पादन
पाली हाउस में बने बायोप्लांट में तीन प्रकार की मछलियों का उत्पादन लवली करती है इसमें पेगासस तिलापिया और सिंघी मछली शामिल है। पेगासस और तिलापिया मछली की बाजार में अधिक मांग होती है। लवली ने बताया कि मछली पालन शुरू करने में सरकार की तरफ से उन्हें बड़ी मदद के लिए लगभग ₹67 की राशि उन्हें सब्सिडी की तौर पर उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार ने निशुल्क प्रशिक्षण भी दिलवाया सीखने के बाद ही मछली पालन कर लाभ कमा रही हैं।

पांच लोगों को दे रही है रोजगार
लवली ने भोपाल के रायसेन रोड स्थित डोबरा जांगिड़ गांव में मछली पालन का उत्पादन शुरू किया। इस कारोबार में लवली ने 5 से अधिक लोगों को रोजगार भी दिया है। उनके मछली पालन के पाली हाउस पर 5 लोगों को उन्होंने 12 से ₹15000 की वेतन पर रखा है। यह सभी मछली उत्पादन से संबंधित कार्य संभालते हैं। लवली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपने आत्मनिर्भर देश व प्रदेश को हम साकार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications