Bhopal News: अजीज कुरैशी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित नेताओं, पदाधिकारियों ने जताया शोक

MP News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तीन राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल सहित प्रदेश की राजनीति में वर्चस्व रखने वाले प्रदेश के हरदिल अजीज अल्पसंख्यक नेता रहे अजीज कुरैशी का आज 82 साल में लंबी बीमारी के चलते दुःखद निधन हो गया। कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कुरैशी अल्पसंख्यक वर्ग के दिग्गज नेताओं में शुमार थे, मप्र की राजनीति में वे हमेशा सक्रिय रहे और कई विभागों के मंत्री रहे। पहली बार सतना से लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने कुरैशी बीमारी में भी सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता बनाए रखी। राजधानी में उनके समर्थकों द्वारा किया जाने वाला सालाना मुशयरा उनकी खास पहचान को कायम रखता है।

Leaders mp Congress President Jitu Patwari expressed grief over demise of Aziz Qureshi

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजयसिंह राहुल भैया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अजीज कुरैशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कुरैशी के निधन से मुस्लिम रियासत को बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दिवंगत कुरैशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह और प्रवक्ता आनंद तारण ने श्री कुरैशी को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में दिये गये उनके योगदान का स्मरण किया। शोकसभा में कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, रवि सक्सेना, स्वदेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह बघेल, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, हाकिम सिंह रघुवंशी, हृदेश किरार, सीताराम यादव, रामराज तिवारी, जयश्री हरिकरण, रामेश्वर, फिरोज सिद्धीकी, शहरयार खान, गोर्की बैरागी, गिरीश शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
वहीं कुरैशी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, जेपी धनोपिया सहित अन्य कांग्रेसजनों ने भी उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+