Ladli Behna Yojana: 5 हजार पंचायतों में नहीं भरा एक भी फॉर्म, सीएम शिवराज हुए नाराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में चल रहे लाडली लक्ष्मी योजना के कार्य को लेकर कमिश्नर और कलेक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

लाडली बहना योजना की ब्रांडिंग के बाद भी प्रदेश की 4971 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के 807 वार्डों में एक भी महिला का आवेदन नहीं भरा गया है। 4 दिन से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद वहां प्रोग्रेस शून्य होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर की है और कलेक्टरों से कहा है कि इन स्थलों पर भी फॉर्म भराने के काम में तेजी लाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि लाडली बहना योजना में पहले अपात्र माना जाए।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह बातें प्रदेश के कलेक्टर और कमिश्नरों के साथ लाडली बहना योजना को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान कही है। योजना की जिला वार प्रोग्रेस लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सामने आ रही दिक्कतों को भी जाना है। इस दौरान बताया गया कि 4 दिनों में लगभग 11 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। फॉर्म भराने को लेकर मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, सीहोर और बालाघाट जिले में अच्छी प्रोग्रेस है। जबकि सिंगरौली, सतना, पन्ना, गुना और मुरैना में स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सिंगरौली और गुना जिले के कलेक्टर को विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए हैं यहां काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है। निवास कार्यालय समत्व भवन में हुई वीसी में मंत्री, सांसद, विधायक भी वर्चुअली जुड़े थे।
1 अप्रैल को फिर करेंगे समीक्षा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 अप्रैल को इस योजना को लेकर फिर से समीक्षा करेंगे और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की बहनों को ईकेवाईसी के कार्य में जोड़ा जाए। कलेक्टर जन सहयोग और किराए के वाहन लेकर प्रचार-प्रसार कराएं।












Click it and Unblock the Notifications