Vande Bharat Train: जानिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक का "वंदे भारत ट्रैन" का किराया
मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होने जा रही है। इसका ट्रायल रन सोमवार रात किया गया। यह ट्रेन ट्रायल रन के लिए रानी कमलापति स्टेशन से आगरा के लिए रात 9 बजे रवाना हुई।

Vande Bharat Express train fare: राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन "वंदे भारत" को चलाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से पहले ही यात्रियों के मन में इसके किराए को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दे वंदे भारत एक्सप्रेस का रानी कमलापति से नई दिल्ली तक किराया फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, एसी चेयर कार का किराया ₹2000 से कुछ अधिक हो सकता है। एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया ₹3300 तक का हो सकता है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश को वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली हैं। राज्य से चलने वाली इस ट्रेन का रैक राजधानी भोपाल पहुंच चुका है। रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक इस ट्रेन के संचालन की योजना हैं। इसका एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कर सकते हैं।
सोमवार रात को किया गया ट्रायल रन
राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से आगरा तक सोमवार रात को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। इस दौरान ट्रेन में करीब 10 लोगों से अधिक का रेलवे स्टाफ मौजूद रहा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन 91 की एवरेज स्पीड से चलाई जा रही है। आगे और स्पीड बढ़ाई जाएगी। यह ट्रेन 2 अप्रैल से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुबह 5:55 से चलकर दोपहर 1:45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। और वहां से दोपहर 2:45 पर चलकर रात में 10:35 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। बीच में केवल आगरा स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। यह 708 किलोमीटर का सफर मात्र 7.45 घंटे में पूरा करेगी।
बता दे वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। इनमें 14 एसी चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications