Ladli Bahna Yojana: जानिए लाडली बहना योजना के फायदे, कैसे करें आवेदन और क्यों जरूरी है सम्रग- आधार e-KYC
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाडली बिना योजना शुरू की गई है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में ₹1000 मिलेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना को शुरू किया है जिसका नाम है "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना"। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 उनके खाते में सरकार की तरफ से भेजे जाएंगे। यानी साल के 12 हजार रुपये। इस योजना के लिए 25 मार्च से आवेदन शुरू हो चुके हैं। लेकिन महिलाएं स्लो सर्वर और E-KYC को लेकर परेशान हैं। हम आपको इस योजना के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसे जानने के बाद आप परेशान होने से बच सकते हैं।
लाडली बहना योजना क्यों
मध्य प्रदेश महिला बाल विकास के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सहभागिता दर में ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत यहां 57.7% पुरुष भागीदारी है। वही मात्र 23.3% महिलाओं की श्रमबल में भागीदारी है। इसी प्रकार से इस क्षेत्र में 55.9% पुरुषों के विरुद्ध केवल 13.6% महिलाओं की श्रमबल में भागीदारी है। इससे स्पष्ट है कि महिलाओं की शर्म में भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा का में जो उनकी आर्थिक स्वावलंबन की स्थिति को प्रभावित करती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए लाडली बहना योजना को बनाया गया है। जिससे प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन सके। सरकार की ओर से ये महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण व आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
सामग्र-आधार E-KYC की आवश्यकता क्यों ?
- योजना का सरलीकरण।
- महिला के मध्य प्रदेश के स्थानीय निवासी होने के निर्धारण का आधार।
- ईकेवाईसी होने से आधार समग्र से लिंक हो जाएगा, जिससे समग्र की डुप्लीकेसी खत्म होगी।
- परिणाम स्वरूप पात्र महिलाएं ही योजना में लाभ हेतु आवेदन कर सकेंगी।
समग्र ई-केवाईसी (e-kyc) नहीं है तो क्या करें
महिलाएं अपने पास के किसी भी राशन की दुकान एमपी ऑनलाइन सेंटर सीएससी कियोस्क में जाकर अपनी समग्र की e-kyc करवा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को कोई भी राशि नहीं देनी है सरकार प्रत्येक ईकेवाईसी के लिए कियोस्क को ₹15 दे रही है।
कैसे करें आवेदन ?
- आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे
- कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/एप में प्रविष्टि की जाएगी
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगा।
इस योजना में आधार लिंक, डीपीटी सक्रिय व्यक्तिगत का बैंक खाता क्यों आवश्यक है ?
- योजना में आधार के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया DBT (डीबीटी) अपनाई गई है, क्योंकि इस प्रक्रिया में भुगतान असफल होने की दर न्यूनतम है।
- स्वयं के आधार लिंक और DBT सक्रिय बैंक खाते में भुगतान होने से पैसा सीधे महिलाओं के खाते में आएगा
- महिलाएं परिवार की आवश्यकता अनुसार राशि का उपयोग करने हेतु स्वतंत्र होंगी।
- महिलाओं के हाथ में पैसा आएगा तो परिवार के निर्णय में उनको महत्व मिलेगा।
- लाभ मिलने से महिलाएं अपने स्तर से छोटे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकेंगे जो उन्हें आर्थिक रूप से 100 लंबी बनाएगा।
अब तक करीब 7 लाख फार्म जमा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना में करीब 7 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में पौधारोपण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फॉर्म पूरे प्रदेश में भरना प्रारंभ हो गए हैं। बहनों में इस योजना के लिए असीम उत्साह है। मात्र तीन दिनों में 6 लाख 96 हजार 522 आवेदन भरे जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications