करणी सेना का भोपाल में बड़ा आंदोलन, रतलाम से हजारों की संख्या में रवाना हुए करणी सैनिक,सरकार की मुश्किलें बढ़ी
आगामी 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भोपाल में कल करणी सेना का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भर से करनी सैनिक भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंच रहे हैं।
भोपाल में 8 जनवरी को जंबूरी मैदान में करणी सेना 21 सूत्री मांगों को लेकर का बड़ा जन आंदोलन करने जा रही है। जिसे लेकर रतलाम, झाबुआ, मंदसौर,नीमच और धार से हजारों की संख्या में कमी सैनिक भोपाल के लिए निकले हैं। गौरतलब है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन सहित करीब 21 मांगे हैं, जो करणी सैनिक सरकार से मांग कर रहे हैं। आंदोलन में शामिल होने आ रहे एक करनी सैनिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में करणी सैनिक वाहनों को लेकर कतार बनाकर सड़कों पर चल रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करणी सैनिक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। करणी सेना के सदस्यों ने आज रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भोपाल में होने वाले जन आंदोलन के बारे में जानकारी दी और कहा कि आरटीओ कार्यालय द्वारा बसों को परमिट नहीं दिए जा रहे है। पुलिस द्वारा करणी सैनिकों को भोपाल पहुंचने से रोकने की जानकारी भी मिल रही है।

करणी सेना के परिवार के यादवेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सरकार भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले जन आंदोलन को पहले से ही दबाने का प्रयास कर रही है जिसमें तथा गति राजपूत समाज के नेता भी आंदोलन को लेकर गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं। लेकिन करणी सेना परिवार और जीवन सिंह शेरपुर के आह्वान पर 8 जनवरी को जम्मू री मैदान में आर्थिक आधार पर आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए लाखों की संख्या में कमी सैनिक और सर्व समाज के लोग जुटेंगे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने हैं। ऐसे में सामाजिक आंदोलन महत्वकांक्षी भी हो सकते हैं। क्योंकि इससे पहले भी चुनाव के समय ब्राह्मण समाज द्वारा पार्टी बनाई गई थी और उसने चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। अब एक बार फिर आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications