बैतूल के आमला में भाजपा की शिवराज सरकार पर जमकर गरजे कमलनाथ सिंह
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैतूल जिले के खेड़ली बाजार (आमला) में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ आज बैतूल जिले की आमला विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर कमलनाथ ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों,युवाओं को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। हर वर्ग परेशान और भाजपा से नाराज है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन गया है। हमारी सरकार आते ही किसान और युवाओं को राहत मिलेगी।

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज बैतूल जिले के आमला के खेड़ली बाजार में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जिले के मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि यह सीट इस बार कांग्रेस जीतेगी कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है, इस मानसिकता के साथ सभी को घर घर जाना होगा। प्रदेश सरकार की नाकामी और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी एक-एक मतदाता को देनी होगी। एक बैठक के बाद उन्होंने यहां पर जनसभा को भी संबोधित किया सभा में उनके साथ क्षेत्र के तीनों कांग्रेस विधायक भी मौजूद थे।
बुंदेलखंड पर वर्कआउट शुरू
बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमलनाथ अभी से सक्रिय हो गए हैं। वे टीकमगढ़ जाने वाले हैं। यहां की 3 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है टीकमगढ़ पृथ्वीपुर और जतारा पर बीजेपी का कब्जा है। यहां भी कमलनाथ मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में किस तरह से काम करना है उसे बताएंगे। साथ ही वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे। इसके साथ ही उनकी यहां पर सभा भी होगी साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जिले की पृथ्वीपुर सीट जीती थी, लेकिन बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई और उपचुनाव में यहां पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications