कमलनाथ को भावी सीएम बताने पर बोले CM शिवराज, 'दिल बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छा'
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई। उनकी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी, अब फिर आसमान के तारे तोड़कर लाने की बात कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार कमलनाथ और कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने सवा साल कमीशन की सरकार चलाई। उनकी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी थी, अब फिर आसमान के तारे तोड़कर लाने की बात कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि अपने वचनपत्र में उन्होंने कहा था कि मिट्टी व बीज परीक्षण की निःशुल्क सुविधा देंगे। सिंचाई साधनों की अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। क्यों पूरा नहीं किया?

दिल बहलाने को 'ग़ालिब' ये खयाल अच्छा: CM
बता दे कांग्रेस में मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर चुनाव से पहले ही गुटबाजी सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अति भावी सीएम बताने को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई धनी-धोरी प्रदेश क्या देश में ही नहीं है। उनके नेता कह रहे हैं कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। जनता कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी है। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोंच रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सीएम शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि वह मुंबई चले जाएं और एक्टिंग करें। जितनी अच्छी नाटक नौटंकी वह करते हैं उसमें कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता है।

जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर ही रखने वाली है: CM
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद गुटबाजी सामने आने लगी है नई नीतियों को लेकर हो रहे विवाद के कारण इंदौर के बाद खंडवा शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इस पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी पार्टी होल्ड पर रखी हुई है। जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर ही रखने वाली है। इस तरह दोनों पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से जुबानी जंग जारी है।
Recommended Video

230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा
शिवराज सिंह चौहान मीडिया से चर्चा करते हुआ बताया कि मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा चल रही है। लोकार्पण, भूमि पूजन के कार्य होने के साथ पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का स्वीकृति पत्र देने का काम हो रहा है। विकास यात्रा के मध्यम से जनसेवा का एक महायज्ञ चल रहा है। कई जिलों ने कई बड़े नवाचार किए हैं। गुना जिले में विकास की दीवार प्रत्येक पंचायत में बनाई जा रही है, जिस पर क्षेत्र में होने वाले विकास के जितने काम हुए हैं, उनको अंकित किया जा रहा है।

वनों की रक्षा हेतु कुल्हाड़ी टांगो अभियान
सीएम शिवराज ने कहा कि शिवराज मंडला जिले में पुस्तकालय और विकास उपवन शुरू हो रहे हैं। राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन अधिकार पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिसमें संबंधित हितग्राहियों को प्राप्त होने वाली योजनाओं के लाभ अंकित हैं। सीहोर जिले में सुरक्षित सीहोर अभियान चल रहा है। श्योपुर जिले के सभी ग्रामों में चीता स्वागत रैली और वनों की रक्षा हेतु 'कुल्हाड़ी टांगो अभियान' चल रहा है। सीएम ने बताया कि झाबुआ जिले में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और पोषण का स्तर कम निकलने पर पोषण कार्ड दिए जा रहे हैं। विकास यात्रा बहुउद्देशीय हो गई है और अनेक प्रकार के नवाचार ग्राम पंचायतों और वॉर्डों में किये जा रहे हैं। जनता का का बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स इन यात्राओं को मिल रहा है। विकास और जनकल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है












Click it and Unblock the Notifications