सतना में कमलनाथ ने मोदी-शिव पर बोला हमला, 'शिवराज ने सिर्फ घर-घर दारू, बेरोजगारी और कोरोना से मौतें दी'

सतना,27 जून: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतना के चुनावी सभा में मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार पर बड़ा हमला बोला। कमलनाथ ने हमला बोलते हुए कहा कि देश में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुकी है। शिवराज ने मध्य प्रदेश को सिर्फ घर घर दारू, बेरोजगारी और कोरोना से मौतें दी हैं। कमलनाथ ने मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर मोदी जी भी स्कूल गए होंगे तो वह स्कूल भी कांग्रेस की ही देन है। चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए सतना पहुंचे सबसे पहले कमलनाथ सिंधी कैम्प स्थित गुरुद्वारे पहुंच कर आशीर्वाद लिया। सभा के बाद कांग्रेस के दिवंगत नेता बद्री पटनहा के परिजनों से मिलने उनके घर भी गए।

Kamal Nath satna

नगर निगम चुनाव देश का भविष्य तय करता है

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नगर निगम के चुनाव देश या प्रदेश का नहीं बल्कि आपके शहर का भविष्य तय करता है। भाजपा के भ्रम और भ्रष्टाचार के साथ जाएंगे या कांग्रेस के सच के साथ खड़े होंगे यह आपको तय करना होगा। भाजपा और शिवराज सिर्फ भ्रम फैलाती है, कांग्रेस काम करती है। मध्य प्रदेश में 15 महीने हमारी सरकार रही जिनमें से आधा समय तो लोकसभा चुनाव में चला गया लेकिन उसके बाद हमने किसानों के कर्ज माफ किए। बिजली के बिल माफ किए। आम जनमानस की सुविधाओं पर ध्यान दिया। किसानों के कर्ज माफी के अपने झूठ का पर्दाफाश बीजेपी सरकार को सदन में दस्तावेज पेश कर करना पड़ा।

Kamal Nath satna2

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी पूछती है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? मैं कहता हूं शिवराज सिंह चौहान जी, आप जिस सरकारी स्कूलों में गए वो कांग्रेस ने बनाया। मोदी जी से भी कहूंगा कि अगर आप भी स्कूल गए हैं तो वह स्कूल भी कांग्रेस ने ही बनाया।

Kamal Nath satna3

स्मार्ट सिटी में नहीं हुआ काम

कमलनाथ ने कहा कि मुझे सतना आ कर खुशी है लेकिन यहां की दुर्दशा का देख कर दुख हो रहा है। सतना औद्योगिक नगरी है, इसका मध्य प्रदेश में अलग स्थान है। सतना को स्मार्ट सिटी का नाम तो दे दिया गया लेकिन विकास नहीं हुआ।

Kamal Nath satna4

स्मार्ट सिटी के लिए चाहिए सोच

एक फ्लाई ओवर से कोई सहार स्मार्ट नहीं बन जाती। स्मार्ट सिटी टेलीविजन से भी नहीं बनती। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नया सोच चाहिए, लेकिन वो बीजेपी के पास नहीं है। स्मार्ट सिटी को भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना कर रख दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+