मध्यप्रदेश में इस बार चुनाव कांग्रेस नहीं, बल्कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह लड़ रहे हैं: CM शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार चुनाव कांग्रेस नहीं, बल्कि कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी लड़ रहे हैं। दोनों के बीच 'मेरी टिकट-मेरी टिकट' की ऐसी होड़ लगी कि अब कांग्रेसी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले फूंक रहे हैं।
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हम सिर्फ वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोली है। मैं उनसे पूछता हूं वे 'महा झूठ पत्र' तो ले आए पर पहले वचनपत्र का क्या हुआ?... यहां कांग्रेस K हो गई है, कमलनाथ की कांग्रेस। वे ही सर्वे करा रहे हैं, वे ही टिकट बांट रहे हैं, टिकट में गड़बड़ हो तो कहते हैं दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो। कमलनाथ ने तो INDIA गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया।"

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 25-26 दिन हम सब कार्यकर्ता दिन-रात काम करने में जुटे रहेंगे। मैं भी काम में जुट गया हूं। कार्यकर्ता साथी और हमारा सम्पूर्ण नेतृत्व भी काम में जुटा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन में पूरी टीम काम कर रही है। गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हम भारी विजय इस चुनाव में प्राप्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications