Bhopal News: चुनावी कवरेज के लिए भोपाल से निकले वरिष्ठ पत्रकार की कार का एक्सीडेंट, सीट बेल्ट से बची जान
Bhoapl accident News: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसे लेकर मीडिया के कर्मचारी पाल-पाल की खबरें लोगों तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है। भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार हिरदेश धारवार कवरेज के लिए बैतूल जा रहे थे। तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। लेकिन सीट बेल्ट पहने होने से उनकी जान बच गई।
हिरदेश धारवार ने बताया कि शनिवार का दिन था समय लगभग 3:30 बज रहे थे। चुनावी कवरेज के सिलसिले में भोपाल से प्रदेश टुडे की टीम बैतूल के लिए रवाना हुई। पहले नर्मदापुरम, सोहागपुर और पिपरिया विधानसभा का कवरेज किया। इसके बाद नर्मदापुरम से बैतूल के लिए रवाना हुए।

बैतूल जाने के लिए जैसे NHI की सड़क 46 पर पहुंचे वहां से नर्मदापुरम और इटारसी के बीच सोमलवाड़ा खुर्द गांव के पास जो कि नर्मदापुरम से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित हैं। यहां मुख्य सड़क पर गड्ढा होने की वजह से लगभग 100 से 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर 4-5 पलटी मारते हुए सड़क से करीब 100 फिट दूर और लगभग 7 फिट नीचे पत्थर और झाड़ियों से टकराते हुए नीचे गिर गई।
हादसे में कार पूरी तरह हुई छतिग्रस्त
धारवार ने बताया कि इस हादसे में कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। कार के चारो तरफ के कांच टूट गए। छत भी दब गई। कार में सवार हम दोनों लोगों को मामूली चोंट आई और दोनों सकुशल ड्राइवर साइड की विंडो से बाहर निकल आए। हादसा इतना भयावह था कि देखने वाले की रूह कांप रही थी। इतने भीषण हादसे के बाद भी यदि हम सकुशल हैं तो इसका मुख्य कारण है सीट बेल्ट जिसने दोनों लोगों की जान बचा ली। सीट बेल्ट पहनने की वजह से कार में फ्रंट साइड लगे एयरबैग भी खुल गए, जिसने हमें घायल होने से बचाया।
पत्रकार की माने तो इस हादसे के लिए NHI46 सड़क बनाने वाले ठेकेदार और सड़क के रखरखाव के नाम पर मनमाना टोल वसूलने वाली एजेंसी भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। जिन्हें सिर्फ टोल वसूलने की चिंता है, लेकिन सड़क के गड्ढे भरने और उसके रखरखाव की जरा भी चिंता नहीं है। इस हादसे के बाद वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी नेक्सा पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्यों कि कंपनी ने अपने उत्पाद की अधिक से अधिक बिक्री बढ़ाने और मुनाफा कमाने के लिए ग्राहक की जान को भी जोखिम में डाल दिया है। सुरक्षा पैमाने पर मारुति की गाड़ी सबसे घटिया क्वालिटी की साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications