जन आशीर्वाद यात्रा: BJP कार्यालय में खड़े हुए रथ, CM शिवराज और भाजपा नेता हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना
MP Jan Ashirwad Yatra News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का शंखनाद कर दिया है। आज राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया जा रहा है कि इन रातों को सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
बता दे इस बार भाजपा 5 जन आशीर्वाद यात्रा अलग-अलग क्षेत्र से शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत 3 सितंबर को चित्रकूट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए तैयार किए गए रथों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। इन रथ से भारतीय जनता पार्टी के नेता 210 विधानसभा की करीब 10,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। ये यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी करेंगे। चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी से केंद्रीय नेतृत्व खुश नजर आ रहा है दरअसल, चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने शुक्रवार को दिनभर अब तक की गई कवायद की समीक्षा की और फीडबैक पर चर्चा की। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्राओं की तैयारी का जायजा लिया गया। बता दे जन आशीर्वाद यात्राओं की समाप्ति पर पीएम मोदी का भोपाल आगमन होगा।












Click it and Unblock the Notifications