ठंडा रहा नौतपा पर अब तबे से ताप रहे दिन, पारा एक बार फिर 45 के पार

सतना, 6 जून: एक बार पुनः सतना भीषण गर्मी की चपेट में है। नौतपा के बाद दिन तवे से तप रहे और हीटवेव वालों से लोग हलाकान है। लोगों को उम्मीद थी कि 2 जून को नौतपा की विदाई के साथ ही गर्मी से जनमानस को राहत मिलेगी लेकिन यह थम ख्वाहिश ही साबित हुई और मौसम का पारा एक बार पुनः बढ़ गया है। मौसम केंद्र रविवार को सतना में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

Satna garmi

नौतपा के पहले दिन से 11 डिग्री ज्यादा रहा तापमान

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में गर्मी से राहत नहीं, जानें कब आएगा Monsoon ? | वनइंडिया हिंदी | #News

    मौसम विभाग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं अमूमन नौतपा के दिनों को सबसे गर्म माना जाता है। लेकिन यदि इस साल नौतपा के पहले दिन 25 मई का तापमान देखे तो वह 34.9 डिग्री था जो रविवार के 45.2 डिग्री की तुलना में 11 डिग्री अधिक है। यदि नौतपा के 9 दिनों के तापमान का अध्ययन करें तो सर्वाधिक तापमान नौतपा के अंतिम दिन 2 जून को 44 डिग्री दर्ज किया गया था जाहिर है कि इस बार नौतपा तो ठंडा रहा लेकिन अब नौतपा के बाद की गर्मी ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं।
    ऐसा बढ़ा जून में तापमान :

    दिन अधिकतम न्यूनतम

    1 जून 42.6 26.8

    2 जून 44.0 26.4

    3 जून 44.5 26.0

    4 जून 44.8 29.7

    5 जून 45.2 26.6

    अभी 10 दिनों तक तपेंगे के दिन

    मौसम वैज्ञानिक डॉ देव प्रकाश सिंह के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 दिन नौतपा से ज्यादा तपगे दिन। केरल में मानसून पहुंचने के एक सवाल पर डॉ सिंह ने बताया कि केरल में तो मानसून समय से पहुंच गया है लेकिन इसके आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हो गई है और मानसून कर्नाटक में अटक गया है। जिसके कारण प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी पर ब्रेक लग गई है। जिसमें पश्चिमी दिशाओं की हवाएं बंद पढ़ने हवा से नवमी भी गायब है जिसके चलते गर्मी चुप रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में सबसे कम दबाव वाला क्षेत्र निर्मित हुआ है जो विंध्य और बुंदेलखंड में गर्मी बढ़ने का प्रमुख कारण है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभी 10 दिन तक बारिश की संभावना से इंकार करते हैं। आगे जानकारी में बताया कि 10 दिन बाद आगामी 16 जून तक विंध्य और बुंदेलखंड में मानसून सक्रिय हो जाएगा तब तक जनमानस को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+