Bhopal News : रिटायर्ड IPS अधिकारी के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, घटना CCTV कैमरे में कैद
भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड IPS के घर में देर रात तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए। महिला के आवाज लगाते ही तीनों बदमाश भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

रिटायर्ड IPS अधिकारी एनके सिंह के घर में सोमवार को देर रात नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। बदमाश करीब 10 मिनट तक तलाशी लेते रहे। उनकी बहू की नींद खुलने के बाद बदमाश भाग निकले। हालांकि बदमाश कोई संपत्ति चोरी नहीं कर पाए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में तीनों बदमाश घर पर स्थित ऑफिस के अंदर तलाशी लेते हुए दिखाई दे रहे है। कमला नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Recommended Video

कॉरियर का ऑफिस
जानकारी के अनुसार कोटरा वैशाली नगर के हाउस नंबर-7 में रिटायर्ड आईपीएस एनके सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका घर मेन रोड पर है। उनके बेटे कार्तिकेय सिंह पेशे से वकील है और सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घर के ग्राउंड फ्लोर को अयोध्या नगर निवासी राजेंद्र मेहरिया को किराए पर दे रखा है। राजेंद्र मेहरिया ने कॉरियर का ऑफिस खोल रखा है। कार्तिकेय ने बताया कि 26 को अम्मा का जन्मदिन था। ऐसे में भैया भाभी के साथ अन्य रिश्तेदार घर आए हुए थे।

भाभी की आवाज सुनकर भागे लोग
सुबह करीब 5 बजे भाभी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बालकनी में तीन नकाबपोश बदमाश खड़े हुए थे। उन्होंने जैसे ही आवाज लगाई तीनों भाग गए। भाभी की आवाज सुनकर हम लोग आए तब तक तीनों बदमाश भाग निकले थे। नीचे आकर देखा कि कोरियर ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। अंदर सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी चेक करने पर तीन बदमाश अंदर तलाशी लेते हुए दिखाई दिए।

नौकर के दोस्तों पर संदेह
कार्तिकेय सिंह को अपने नौकर के दोस्तों पर चोरी की आशंका है। उन्होंने बताया कि नौकर को मना करने के बाद भी वे दोस्तों को उनके घर के आसपास बुलाता है। कार्तिकेय ने बताया कि पुलिस ने नौकर को थाने भी बुलाया, लेकिन उसे सख्ती से पूछताछ नहीं की गई। अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए जबकि नौकर ने अपने एक दोस्त के बारे में भी पुलिस को बताया है।

खंभे के तारों पर चढ़ा युवक
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए होशंगाबाद से आया युवक बिजली के खंभे के तारों पर चढ़ गया। थोड़ी देर एक तार से दूसरे तार पर जाने के बाद वह लटक गया। कई देर तक लोग उसे समझाते रहे, लेकिन आखिरकार वो तार से नीचे कूद गया। इसके बाद लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज कराने के लिए उसके पिता होशंगाबाद से भोपाल के हमीदिया अस्पताल लेकर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications