Bhopal News: IPS की बेटी मैथवी दीक्षित की नवमी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

नवमी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

Bhopal Police News: मध्य प्रदेश की राजधानी में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारी में लगी हुई है। इस बीच गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल कमला नगर थाना क्षेत्र के रिवेरा हाइट्स की नवी मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित और एएसपी संदीप दीक्षित की बेटी बताई जा रही है।

बता दे राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में स्थित रिवरा हाइट्स की नौवें माले से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी की बेटी मैथवी दीक्षित की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

IPS daughter Mathvi Dixit died after falling from the ninth floor, police engaged in investigation.

नानी घर आई थी युवती

बता दे मृतक युवती एडिशनल DCP शालिनी दीक्षित और ASP संदीप दीक्षित की बेटी है। संदीप दीक्षित भोपाल ट्रैफिक में एडिशनल डीसीपी रहे हैं। वहीं साल दीक्षित जोन-3 का प्रभार संभाल रही है। दोनों पुलिस अधिकारी चार इमली क्षेत्र में स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। गुरुवार को मैथवी राहुल नगर स्थित मल्टी रिवेरा हाइट्स में रहने वाली अपनी नानी के यहां आई थी। यहां वह संदिग्ध हालात में नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मामला पुलिस अधिकारी की बेटी से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस हर एक पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह घटना हत्या है या सुसाइड, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+