इंडिया अगाड़ी को नीतीश के कारण लगा धक्का, 2024 में मोदी का पीएम बनना पक्का: रामदास अठावले
अठावले ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम किया। यहां तक कि श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता ही ठुकरा दिया, यह इनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि वे कांग्रेस पार्टी जोड़ो यात्रा निकालें। पीएम मोदी के विकास कार्यों के आगे आज कांग्रेस पार्टी जीरो बन गई है और अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
इंडी गठबंधन से एक-एक पार्टी साथ छोड़ रही हैं। यदि कांग्रेस अभी भी नहीं सुधरी तो कांग्रेस का हाल बहुत बुरा होने वाला है। यह बात केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर कांग्रेस ने हिन्दू धर्म का अपमान किया
केन्द्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि आज करोड़ों हिन्दुओं का 500 साल का सपना साकार हुआ है, जब श्री रामलाल भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। मंदिर समिति की तरह से प्रबुद्वजनों, लोगों व राजनीतिक दलों को न्यौता भेजा गया था। लेकिन कांग्रेस व कुछ अन्य दलों ने श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर हिन्दू धर्म की श्रद्धा एवं आस्था का अपमान किया है।
कांग्रेस ने बता दिया है कि वह हिन्दू विरोधी है और भगवान श्रीराम को भी नहीं मानती है। कांग्रेस का यही असली चेहरा और चरित्र है। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने हमें सिखाया था कि चाहे हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई हो, हम सब भारत के नाम पर सब एक हैं लेकिन कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकराकर यह साबित कर दिया है कि उसे देश से कोई लेना-देना नहीं है।
2024 में श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना पक्का
केन्द्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है और एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। 2024 में भी श्री नरेन्द्र मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है, मैं कांग्रेस को बताना चाहता हॅू संविधान बदलना बहुत मुश्किल है, प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन को संविधान सदन नाम दिया है।
भारत के लिए मोदी जी हैं, राहुल गांधी आप कांग्रेस को जोड़ने की चिंता करो
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकास का रथ कोई नहीं रोक सकता है। हम सब लोग उस रथ के उपर बैठे हैं, राहुल गांधी का रथ भारत जोड़ो के लिए जा रहा है। राहुल गांधी से मेरा सवाल है कि भारत जोड़ो की जगह उन्हें कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। भारत के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी हैं, राहुल गांधी आप भारत को जोड़ने की चिंता मत करों, अपनी पार्टी को जोड़ने की चिता करों। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी को हार का समाना करना पड़ा था, हम विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अबकी बार मोदी सरकार, 400 के पार का हमारा नारा है। लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications