MP Corona Updates: भोपाल में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या ने बढ़ाई चिंता, 5 दिन में मिले 90 पॉजिटिव केस
एमपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते गुरुवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए है। सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में मिले है।

राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, पिछले 5 दिनों में 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। लगातार कोरोना के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कोविड से संबंधित तैयारियों को परखने के आदेश दिए गए हैं।
मुख्यालय से आदेश आने के बाद यहां भी कोविड की मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। जिसमें ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू वार्ड, पैरामेडिकल स्टाफ, आयुष डॉक्टरों व अन्य व्यवस्थाओं को परखा जाएगा।
राजधानी में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण
1 अप्रैल को भोपाल में कोरोना के 2 मरीज मिले, 2 अप्रैल को 27, 3 अप्रैल को 15, 4 अप्रैल को 16, 5 अप्रैल को 15 मरीज और 6 अप्रैल को भी 15 मरीज मिले है। इस प्रकार भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 90 है।
सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी
भोपाल शहर में जेपी अस्पताल के अलावा काटजू अस्पताल में कोरोना के सैंपल की जांच हो रही है, लेकिन हर दिन केवल 100 से डेढ़ सौ लोगों की जांच हो रही है। उसमें भी वह लोग ज्यादा है, जिन्हें विदेश यात्रा पर जाना है या नई नौकरी ज्वाइन करना है। अब डॉक्टर बीमार लोगों को भी को भी कोविड जांच के लिए कहेंगे।
भोपाल इंदौर में मिले नए केस
मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। प्रदेश में बीते गुरुवार को कोरोना के 26 नए मामले सामने आए है। सबसे ज्यादा मामले भोपाल से सामने आए। जहां पर 15 केस मिले। प्रदेशभर में कोविड के कुल 164 एक्स एक्टिव केस है।
स्वास्थ्य मंत्री करेंगे बैठक
देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे है। इस बैठक में नीति आयोग के अधिकारी भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं।











Click it and Unblock the Notifications