Satna: मजाक-मजाक में दोस्त के प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा, आंत फटने से युवक की मौत

सतना, 10 सितंबर। फ्लोर मिल में एक दोस्त का मजाक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। मिल में काम करने वाले साथी ने युवक के गुप्तांग में कम्प्रेशर से हवा भर दी, जिससे युवक की मौत हो गई।

 प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा

प्राइवेट पार्ट में भर दी कम्प्रेशर से हवा

सतना फ्लोर मिल में एक युवक की हरकत से उसके साथी की जान चली गई। पुलिस ने युवक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने साथी मजदूर के दोनों पैरों के बीच नाजुक अंग में कम्पेशर मशीन से हवा का इतना तेज प्रेशर दिया था कि उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया पूरा मामला

पुलिस ने बताया पूरा मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितम्बर को शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सिंधी कैंप यूनियन रोलर फ्लोर मिल के मजदूर लल्लू कुमार ठाकुर की मौत के मर्ग की जांच की जा रही थी। जांच में पाया गया कि 31 अगस्त की दोपहर लल्लू जब अपना काम खत्म करके घर जाने के लिए हवा कंप्रेशर मशीन से निकलने वाली पाइप के द्वारा अपने शरीर से आटा साफ कर रहा था, तभी आरोपी संदीप रावत उर्फ गब्बर पिता बृजमोहन रावत निवासी संग्राम कालोनी वहां पर पहुंच गया जिससे लल्लू ने अपने शरीर पर पड़े हुए आटा को साफ करने के लिए कहा। आरोपी गब्बर यह जानते हुए कि वह कंप्रेशर मशीन से निकलने वाले पाइप की हवा को तेज कर यदि लल्लू के नाजुक अंग में लगाएगा तो उसकी मौत भी हो सकती है, फिर भी आरोपी ने हवा निकलने वाली पाइप का प्रेशर तेज कर पाइप को युवक के दोनों पैरों के बीच पीछे से नाजुक अंग में लगा दिया जिससे लल्लू को पेट में काफी दर्द हुआ और वहीं अचेत होकर गिर गया। निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बावजूद सेप्टीसीमिया होने के चलते लल्लू की मौत हो गई थी।

आंत फटने से युवक की मौत

आंत फटने से युवक की मौत

युवक कंप्रेशर मशीन की हवा से अपने शरीर में लगे आटे को साफ कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ काम करने वाले साथी संदीप रावत उर्फ गब्बर ने हंसी मजाक करते हुए लल्लू कुमार ठाकुर के दोनों टांग के बीच गुप्तांग में कंप्रेशर के पाइप लगाकर हवा भर दी। उसने मशीन का कंप्रेशर तेज कर दिया। देखते ही देखते लल्लू कुमार ठाकुर के पेट के अंदर सारे अंग क्षतिग्रस्त हो गए और उसकी हालत बिगड़ गई। इसे देखकर आरोपी संदीप रावत मौके से भाग गया।

बिरला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

बिरला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

इस घटना को फ्लोर मिल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मिल मालिक को बताया, इसके बाद गंभीर हालत में लल्लू कुमार ठाकुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सतना के निजी बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के कुछ दिन 2 सितंबर को लल्लू कुमार ठाकुर की मृत्यु हो गई। मौत के पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या 304 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसे पुलिस ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+