Bhopal News: जालसाज ने दूसरे के मकान को अपना बताकर किया सौदा, ₹9 लाख हड़पे

Bhopal News: राजधानी भोपाल के मिरोद इलाके में एक रेलवे कर्मचारी को शातिर जालसाज ने मकान बेचने के नाम पर ₹9 लाख का चूना लगा दिया। भोपाल पुलिस के लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी जालसाजी के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

आरोपी ने OLX पर मकान बेचने का विज्ञापन देकर फरियादी से ₹58 लाख मकान का सौदा कर एग्रीमेंट कर लिया और 22 लाख रुपए एडवांस रकम ले ली। लेकिन जब रजिस्ट्री कराने का वक्त आया तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। आरोपी जालसाज ने मकान मालिक बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने आवेदन जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

In Misrod, the fraudster made a deal by telling the others house as his own, grabbed ₹ 9 lakh

एएसआई सुधाकर शर्मा ने बताया कि रामेश्वर सिंह (57) ओएलएक्स पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर मकान खरीदने की इच्छा जताई थी। इस पर चिनार उपवन दानिश नगर मिरोद में स्थित एक व्यक्ति ने उक्त मकान का मालिक बताया और मकान देखने बुलाया।

इसके बाद रामेश्वर सिंह ने संपत पाटिल भाऊ बताने वाले व्यक्ति से 58 लाख रुपये में मकान का सौदा कर लिया। उन्होंने जालसाज को ₹22 लाख ऑनलाइन चेक व नगद दिए। रजिस्ट्री कराने का वक्त आया तो पता चला कि उक्त मकान का मालिक इस बात का पता चलने पर जालसाज ने मकान मालिक संपत पाटिल के खाते में ₹13 लाख जमा करा दिए थे। लेकिन ₹9 लाख नहीं लौटाए। इसके बाद फरियादी ने थाने में लिखित शिकायत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+