Bhopal News: पत्नी से विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर की दी जान, वित्त विभाग में करता था ड्राइवर की नौकरी
राजधानी में घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र का है। जहां वित्त विभाग में ड्राइवर की नौकरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Bhopal News: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पति पत्नियों के बीच झगड़े में खुदकुशी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां पर हबीबगंज थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बड़ा की पति ने विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति- पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे।
हबीबगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते बताया कि अलीगंज इलाके में बिजली विभाग के ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था खुदकुशी से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई पप्पू कटियार ने बताया कि तुलसी नगर के रहने वाले संजय सरोदे पुत्र बिल राव सरोदे वित्त विभाग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। साथ ही शराब पीने का आदी था।
खेती में नुकसान होने से दुखी किसान ने की खुदकुशी
भोपाल के नजीराबाद इलाके में रहने वाले के रहने वाले किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली मृतक को प्याज की खेती में नुकसान हो गया था। तब से वे दुखी चल रहा था। वही इसी थाना क्षेत्र में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसआई शिवराम रघुवंशी ने बताया कि ग्राम कोलू खेड़ी के निवासी जगन्नाथ सिलावट 40 साल के थे और गांव में खेती किसानी का काम करते थे। बीते तीन-चार सालों से लगातार प्याज की खेती कर रहा था और उसे लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा था। इस साल भी उसे प्याज का सही भाव नहीं मिला।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications