MP News : जैत में CM शिवराज बोले- मैं नशे का विरोधी हूं, जो नशे का काम करते हैं मैं उनकी मदद नहीं करता
बुधनी के ग्राम जैत में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में पहुंचे थे। जहा एक युवक ने गुटखे की दुकान की अनुमति के लिए सीएम से गुहार लगाई। सीएम ने इसके जवाब में कहा कि मैं नशे की चीजों का विरोधी हूं और नशे का का
मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रंग में अब सीएम शिवराज सिंह भी रंगे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के ग्राम जैत में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में पहुंचे थे। जहा एक युवक ने गुटखे की दुकान की अनुमति के लिए सीएम से गुहार लगाई। सीएम ने इसके जवाब में कहा कि मैं नशे की चीजों का विरोधी हूं और नशे का काम करने वालों की कभी मदद नहीं करता। बता दे प्रदेश में पिछले कई महीनों से भाजपा नेत्री उमा भारती नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। मां भारती प्रदेश में शराबबंदी की मांग भी उठा चुकी हैं। सरकार ने बीते सप्ताह नशे के कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की है। लेकिन आज सीएम शिवराज मंच से तंबाकू गुटखा के खिलाफ भी बोलते नजर आए।
Recommended Video

गुटखा तंबाकू मत बेचो :सीएम शिवराज
जन सेवा शिविर में बुधनी क्षेत्र की एक महिला ने सीएम शिवराज से कहा कि वे कई सालों से ई- रिक्शा लेने की सोच रही हूं,लेकिन अब तक किसी ने मेरी मदद नहीं की, तब सीएम ने कहा कि ठीक है तुमको साइकिल दिला देंगे और क्या करना चाहती हो बताओ। इस पर महिला ने कहा कि उसका पति बेरोजगार हो गया है। उसके गुटखा उनकी दुकान बंद करवा दी। महिला का पति बोला गुटखे की दुकान थी, लेकिन शासन ने बंद करवा दी आप के कहने पर। जिस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि गुटखा तंबाकू मत बेचो मैं नशों की चीजों का विरोधी हूं और नशे का काम करने वाले की मदद नहीं करता।

महिलाओं को प्रसव से पहले 4 हजार रुपये और बाद में दिए जाते 12 हजार रुपये : CM
सीएम ने आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का निर्देश दिया। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया गया। इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव और बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम ने बताया कि 6 महीने पहले तक जो महिलाए मजदूरी करती थीं, आवेदन लेकर दफ्तरों में केवल मांगती थीं। आज 6 महीने बाद वो महिलाएं ट्रैक्टर खरीद रहीं हैं। लोगों को काम दे रहीं हैं। संबल योजना में गर्भवती गरीब महिलाओं को प्रसव से पहले 4 हजार रुपये और प्रसव के बाद 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। महिलाओं का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।

पूरे प्रदेश में मैं नशा मुक्ति अभियान चला रहा हूं : CM
सीएम ने कहा कि जनता की जिंदगी बनाना हमारा काम है। मैं चाहता हूं कि हमारी हर गरीब बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपये प्रति माह हो। यह जनता की गरीबी दूर करने का अभियान है। अपने गांव को आदर्श गांव बनाएं। बेहतर बनाएं, अवैध चीजें रुकें, इसके लिए मिलकर प्रयास करें। पूरे प्रदेश में मैं नशा मुक्ति अभियान चला रहा हूं और मैंने निर्देश दिए हैं कि अवैध नशे का कारोबार करने वालों को छोड़ना नहीं है। आयुष्मान भारत योजना, संबल और उज्ज्वला योजना सहित समस्त योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन : CM
सीएम शिवराज ने कहा कि जनअभियान शिविर का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिये। जैत में खेल का मैदान बनाया जाएगा, ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ हों एवं खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे खेल में प्रदेश का नाम रौशन भी कर सकें। नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। आप सबने शिविर में जो आवेदन दिए हैं, उन पर हमने यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुछ मामले विकास के थे, उनको अलग से देखेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने गृह ग्राम जैत में मां नर्मदा और कुलदेवी-देवता की पूजा की
जन सेवा शिविर अभियान के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम जैत में खेड़ा माता मंदिर, हनुमान मंदिर और मां नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी ग्रामवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वे अपने पैतृक निवास भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
ये भ पढ़ें : Shivraj News : गोवर्धन पूजा में CM शिवराज ने जमकर बजाया मंजीरा और ताशे, ग्रीन सि...












Click it and Unblock the Notifications