पिन से सांप के डसने के बनाए निशान और फिर सगे बड़े भाई को दुनिया से हमेशा के लिए कर दिया अलविदा
प्रॉपर्टी के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोट कर हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम में हुआ। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का काफी प्रयास किया
भोपाल,6 अगस्त। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रिश्तो को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल प्रॉपर्टी के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोट कर हत्या कर दी थी, जिसका खुलासा पोस्टमॉर्टम में हुआ। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का काफी प्रयास किया,लेकिन एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हो गया कि हत्या गला घोंटकर की गई है।

थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक धर्मेंद्र बाल्मीकि जिसकी उम्र 45 वर्ष है, वे पिपलिया पेंदे खां में रहता था। उसकी मौत की सूचना भोपाल एम्स से मिली थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर लालघाटी में रहने वाले उसके छोटे भाई धर्मवीर ने बताया था कि उसे सांप या किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र के शव का पीएम कराया और चौंकाने वाला सच सामने आया कि धर्मेंद्र की हत्या गला घोंटकर की गई थी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन फुटेज में कुछ क्लियर दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने धर्मवीर और उसकी मां के बयान लिए। दोनों के बयानों में पुलिस को संदेह हुआ इस पर पुलिस ने धर्मवीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के डंडे खाने पर आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया उसने बताया कि मां कस्तूरी बाई ने बरखेड़ा पठानी का मकान ₹4 लाख 70 हजार में बेच कर पिपलिया पेंदे खा में नया मकान खरीदा था, लेकिन मैंने उसे इस मकान में हिस्सा नहीं दिया था। इसको लेकर में अपने बड़े भाई से मनमुटाव रखने लगा। ये मनमुटाव इतना ज्यादा हो गया कि उसने अपने सगे बड़े भाई की हत्या की साजिश रच डाली।
आरोपी धर्मवीर 3 या 4 अगस्त की रात धर्मेंद्र के घर गया और सो रहे भाई का हाथ से मुंह दबाकर गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई सुबह भाई को एम्स लेकर पहुंचा डॉक्टरों को बताया कि भाई को सांप ने डस लिया है डॉक्टर जयंत यादव ने उसका पीएम किया पीएम में गला घोट कर हत्या करने का खुलासा हुआ इसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।
सांप के डसने के बनाए निशान
आरोपी इतना शातिर था कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पिन से सांप के काटने के निशान बना दिए। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि आरोपी ने झूठी कहानी रचने के लिए उसके भाई के शरीर में पेन से सांप के डसने जैसे निशान बना दिए। हालांकि पीएम रिपोर्ट में उसकी इस करतूत का खुलासा हो गया। टीआई ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। इसी वजह से छोटे भाई के मन में लाल आज आया कि बड़े भाई को मार दूंगा तो पूरी प्रॉपर्टी मेरी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications