विधायक विश्राम गृह में निकला 7 फीट लंबा कोबरा, सांप को देखते ही लोगों में मचा हड़कंप

भोपाल के विधायक विश्राम गृह में 7 फीट लंबा कोबरा सांप निकला। स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाले सलीम खान को सूचना दी। जिसके बाद सलीम खान ने सांप को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।

In Bhopal, mp, 7 feet long cobra snake came out in government MLA Rest House

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक विश्राम गृह में 7 फीट लंबा कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। ये सांप कांग्रेस विधायक महेश परमार के विश्रामगृह के पास दिखाई दिया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ गई और सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सका। सर्प विशेषज्ञ की मदद से कई घंटे मशक्कत करने के बाद सांप को पकड़ा गया। इस दौरान सांप को पकड़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सर्प विशेषज्ञ सलीम खान ने बताया कि अगर इस जहरीले सांप ने किसी को काट लिया होता तो बचाना मुश्किल हो जाता। जानिए कैसे यह किंग कोबरा पकड़ में आया....

कुत्ते के भौंकने पर दिखाई दिया सांप

कुत्ते के भौंकने पर दिखाई दिया सांप

भोपाल के एमएलए रेस्ट हाउस में रहने वाले विक्रम चौधरी नई जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने पालतू डॉग को घुमा रहे थे। इसी दौरान उनके कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। उन्हें शक हुआ और उन्होंने कुत्ते की निशानदेही पर देखा तो किंग कोबरा सांप पानी निकासी की जगह पर रेंग रहा था। विक्रम सांप को देखते ही घबरा गए और उसकी आवाज सुनकर उन्हें पता चल गया कि यह किंग कोबरा सांप है। इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने आज पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी और सतर्क किया कि इसके पास ना जाए।

Recommended Video

    विधायक विश्राम गृह के पास निकला किंग कोबरा, सर पर विशेषक ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
    सर्प विशेषज्ञ ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा सांप

    सर्प विशेषज्ञ ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा सांप

    विधायक विश्राम गृह के पास सांप निकलने से स्थानीय वासियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ सलीम खान को दी। सलीम खान ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने का रेस्क्यू शुरू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत करने के बाद किंग कोबरा सांप को पकड़ लिया गया। सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सांप बहुत जहरीला था, यदि किसी को काट लेता तो, उसकी जान चली जाती। सलीम खान ने सांप को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है अब इसे पचमढ़ी के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

    सांप ने चूहे का किया था शिकार

    सांप ने चूहे का किया था शिकार

    नसांप पकड़ने वाले सलीम खान ने बताया कि जब उन्होंने सांप को पकड़ा तो यह काफी थका हुआ था लेकिन इसके बाद भी लगातार हमला करने की कोशिश कर रहा था। पकड़ने के दौरान पता चला है कि सांप ने चूहे का शिकार किया था। इसी वजह से हुई एमएलए रेस्ट हाउस के पास आराम से बैठा हुआ था। वरना ऐसे पकड़ना और कठिन हो जाता है। सांपों की प्रजाति में किंग कोबरा सबसे खतरनाक जहरीला सांप होता है।

    सांप को पकड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग की होती है जरूरत

    सांप को पकड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग की होती है जरूरत

    सांप पकड़ने वाले सलीम खान ने बताया कि किंग कोबरा को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं। वास्तव में यह सब बहुत खतरनाक होता है। इसे पकड़ने के लिए आम लोगों को प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि किसी सर्प मित्र या विशेषज्ञ को इसकी सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सांप को पकड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, क्योंकि कोबरा सांप बहुत जहरीला होता है उसके काटने से इंसान की जान चली जाती है इसलिए उसे पकड़ने के लिए विशेष क्रीक अपनाना पड़ती है।

    दुनिया का सबसे जहरीला सांप

    दुनिया का सबसे जहरीला सांप

    वैसे तो दुनियां में सांपों में कई प्रजाति पाई जाती है, लेकिन किंग कोबरा सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप होता है। इसकी लंबाई 5.6 मीटर से ज्यादा हो सकती है। सांपों की प्रजाति दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के कुछ भागों में पाई जाती है। कोबरा सांप दूसरे सांपों को मारकर खा जाते हैं। एशिया के सांपों में ये सर्वाधिक खतरनाक सांप होता है। कोबरा सांप गुस्सा करने वाले होते हैं। ये अपने टारगेट पर पूरी तरह से हमला करते हैं। हिंदू धर्म में इसे भगवान शिव के गले में रहने वाला नाग बताया जाता है। जिसके कारण कई लोग इसकी पूजा भी करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+