भोपाल में पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिस गया बेचारा पुलिसवाला

राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पति-पत्नी और वो के चक्कर में एक पुलिस वाला बेमतलब में फंस गया।

भोपाल,2 अगस्त। क्या आपने कभी सुना है कि किसी पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा ही उसकी गलती बन जाए। नहीं सुना होगा, लेकिन राजधानी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक हवलदार की सजगता और कर्तव्यपरायणता ही उसकी गलती बन गई। इस पूरी घटना के बारे में पुलिस विभाग के एक बड़े साहब ने रोचक तरीके से जानकारी दी है।

ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था कॉन्स्टेबल

ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था कॉन्स्टेबल

मामला यह है कि बीते दिनों का है जब अयोध्या नगर के पास एक कॉन्स्टेबल मल्टी के बीच जब अपनी ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था, तभी उसने सुनसान जगह में एक लग्जरी फोर व्हीलर खड़ी देखी। कांस्टेबल को शक हुआ कि लग्जरी कार लावारिश हालत में कैसे खड़ी है? क्या कोई चोरी करके सुनसान जगह खड़ी कर गया? या कोई बुरी घटना हो गई। कांस्टेबल ने गाड़ी का नंबर चेक करके गाड़ी मालिक का पता किया और उसके नंबर पर फोन करके गाड़ी यहां खड़ी होने की जानकारी दे दी। कांस्टेबल के बताने पर भी गाड़ी मालिक को भरोसा नहीं हुआ। उसने कहा कि उसकी गाड़ी तो उसकी बीवी हॉस्पिटल लेकर गई है। यहीं से कहानी में एक नया मोड़ शुरू होता है।

झाड़ी के पीछे मिले पत्नी और उसका आशिक

झाड़ी के पीछे मिले पत्नी और उसका आशिक

गाड़ी मालिक ने मौके पर पहुंचकर अपनी लावारिश गाड़ी देखकर सच में किसी अनहोनी होने के भय से भर गया। उसे शक हुआ कि उसकी बीवी के साथ कोई बुरी घटना न हो गई हो? लेकिन थोड़ी देर बाद झाड़ी के पीछे से उसकी पत्नी और उसका आशिक निकलकर आए, तो पूरा सीन ही बदल गया। अभी अपनी पत्नी की परवाह करने वाला आदमी वहीं पर पत्नी से झगड़़ने लगा। फिर पति पत्नी घर चले गए।

कांस्टेबल के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची महिला

कांस्टेबल के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने पहुंची महिला

अगले दिन पत्नी सजग कांस्टेबल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। उसका आरोप था कि कांस्टेबल की सजगता के कारण ही उसका घर उजड़ गया। अब इसमें बेचारे कांस्टेबल का क्या दोष, अगर उसकी सजगता ही पूरी मुसीबत की जड़ बन गई। उस कांस्टेबल को भला क्या मजा आया होगा। हालांकि कांस्टेबल की सजगता का मामला पुलिस अधिकारियों के बीच हास्य और गॉशिफ का विषय बना हुआ है।

आगामी त्यौहार के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल पुलिस कर रही पैदल मार्च

आगामी त्यौहार के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल पुलिस कर रही पैदल मार्च

राजधानी भोपाल में सीएम के निर्देश के अनुसार पुलिस को 24 घंटे ऑन द स्पॉट सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आगामी त्यौहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों और स्टॉफ द्वारा थाना हबीबगंज, निशातपुरा, अरेरा हिल्स, अयोध्या नगर थाना,मिसरोद, खजूरी, हनुमानगंज, ऐशबाग, बैरागढ, मंगलवारा, गोविंदपुरा, कोहेफिजा, गौतम नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और बाजार इत्यादि स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन से संवाद किया।

ये भी पढ़ें : IPS सचिन अतुलकर ने दी जानकारी, पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, गुमराह करन...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+