IPS सचिन अतुलकर ने दी जानकारी, पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, गुमराह करने के लिए बताया मिर्गी का दौरा

भोपाल में भाई की मौत के बाद घर वालों ने देवर की भाभी से जबरन कराई शादी। संबंधों में तकरार के चलते पति ने की पत्नी की हत्या। पुलिस को गुमराह करने के लिए अस्पताल में बताया मिर्गी का दौरा। पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा।

भोपाल,22 जुलाई। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र के बरेला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पति पर एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ है। आरोपी ने बताया कि उसे महिला पसंद नहीं थी इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।

निजी अस्पताल में काम भी करता था आरोपी

निजी अस्पताल में काम भी करता था आरोपी

ACP सचिन अतुलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर था उन्होंने बताया कि मृतक रानी यादव का पति राज यादव 23 साल का है। मृतक महिला विदिशा जिले के एक गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बरेला गांव में हुई थी, मगर पति की मौत होने के बाद उसके देवर से उसकी शादी करा दी गई थी। शादी के बाद से ही रानी यादव देवर से पति बने राज यादव के साथ बरेला गांव में रहने लगी थी। राज नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है और निजी अस्पताल में काम भी करता है। रानी राज का 14 महीने का एक बेटा भी है।

अस्पताल में बताया मिर्गी का दौरा

अस्पताल में बताया मिर्गी का दौरा

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों 17-18 जुलाई की रात राज पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में उसने बताया कि रानी को मिर्गी का दौरा आता है और वह छत पर बेहोशी की हालत में मिली है। इसके बाद1 दिन के इलाज के बाद 19 जुलाई की शाम को रानी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर रानी यादव के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

पीएम रिपोर्ट से खुलासा

पीएम रिपोर्ट से खुलासा

पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर पता चला है कि रानी की मौत मिर्गी का दौरा आने से नहीं बल्कि, उसका गला दबाने से हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब पति राज से पूछताछ की तो, उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रानी उसे पसंद नहीं थी इसलिए उसने रानी की गला दबाकर हत्या कर दी। क्योंकि उसके भाई की मौत के बाद परिजनों ने जबरन भाभी से राज की शादी करा दी थी। मगर आरोपी को भाभी पत्नी के रूप में पसंद नहीं थी।

1 साल का मासूम मां के इंतजार में

1 साल का मासूम मां के इंतजार में

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आरोपी जब महिला को लेकर हॉस्पिटल आया तो उसने बताया कि मिर्गी आने के कारण उसकी पत्नी छत पर बेहोश हो गई थी। पत्नी को अक्सर मिर्गी का दौरा आता था। अस्पताल में जब महिला का इलाज शुरू किया गया तो, महिला की हालत काफी गंभीर थी। 1 दिन के इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। वही पति के चेहरे पर घबराहट दिखाई दे रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में आई और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।

मृतक महिला के घर वाले परेशान हैं क्योंकि महिला का 14 महीने का एक बेटा भी है। जो अपनी मां का इंतजार कर रहा है। बच्चे को दूध पिलाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इस घटना ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है।

ये भी पढ़ें : भोपाल में महिला ने पति के दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, घटना बताने पर पति ने दिया तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+