CM शिवराज से प्रभावित होकर किसान 5 एकड़ में बना रहा 'मामा पार्क', पौधारोपण अभियान से लिया संकल्प
CM Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रभावित होकर एक किसान 5 एकड़ में पार्क बनाने जा रहा है। दरअसल, पौधारोपण अभियान का किसान पर इतना असर हुआ कि उसने सीएम शिवराज के नाम पर मामा पार्क बनाने का संकल्प ले लिया है। इतना ही नहीं किस ने अपनी कुल जमीन में से 5 एकड़ जमीन इस पुण्य कार्य के लिए दान भी कर दी है।
बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पर्यावरण प्रीति प्रेम और उनके द्वारा हर दिन पौधारोपण करने का प्रभाव दूर-दराज के गांव तक देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में। जहां के गौतम पटेल सीएम शिवराज के पौधारोपण अभियान से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी 5 एकड़ जमीन पर कम की तरह प्रतिदिन पौधा लगाने का फैसला किया है।

किसान गौतम पटेल ने बताया कि वह इस जमीन को एक पार्क के रूप में विकसित करेंगे, जिसका नाम 'मामा पार्क' रखा जाएगा। इसको लेकर किसान गौतम पटेल ने एक संकल्प पत्र भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा है।
आमजन भी कर सकेंगे पौधारोपण
मामा पार्क के नाम से बनने वाले इस पार्क में आमजन भी पोदारूपन कर सकेंगे। यहां पर आमजन अपने जन्मदिन, पुण्यतिथि, जैसे तमाम अवसरों पर पौधारोपण कर अपने खास फलों को यादगार बन पाएंगे। किसान गौतम पटेल ने बताया कि भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क को देखकर उन्हें यह विचार आया कि जिस तरह सीएम ने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और अटल संकल्प के बल पर एक वीरान पहाड़ी को हरा भरा बना दिया। उसी तरह वे भी एक पार्क बनाकर प्रकृति की सेवा करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी 5 एकड़ जमीन पर मामा उद्यान बनाने का संकल्प ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications