Heavy Rainfall in MP : इन 18 जिलों के लिए IMD का अलर्ट जारी, 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश
भोपाल, 27 जुलाई। सावन माह शुरू होने के साथ ही मध्य प्रदेश में बदरा झूमकर बरस रहे हैं। कई जगहों पर आसमां से बारिश का पानी किसी आफत की तरह बरस रहा है। नदी-नाले उफान मारने लगे हैं। बीते 24 घंटे में मानसून मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सबसे अधिक सक्रिय रहा है और जोरदार बारिश की है।

मौसम केंद्र भोपाल ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिन तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटे के लिए मौसम केंद्र भोपाल ने एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यानी इनमें भारी बारिश हो सकती है।
Recommended Video

इन जिलों में हुई बारिश
बीते चौबीस घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर, इंदौर, सागर व रीवा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थान पर बारिश हुई है।
कहां कितनी एमएम बारिश
बामौरी - 26
रद्यौगढ़ - 23
कुंभराज - 19
कराहल - 16
चचौड़ा व गुना - 13
अशोकनगर -10
लटेरी -9
ग्वालियर -8
24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी
श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, आगर, नीमच, विदिशा, छतरपुर, बालाघाट, पन्ना, शहडोल व टीकमगढ़












Click it and Unblock the Notifications