Bhopal News: अयोध्या नगर की अरेडी में खुलेआम कट रही है अवैध कॉलोनी, दबंग-भूमाफिया को नहीं है प्रशासन का डर
Bhopal News: राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है उन्हें ना तो प्रशासन का डर है नीचे सिस्टम का। क्योंकि सिस्टम में बैठे अधिकारी शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करते। भू माफिया खुलेआम अवैध कालोनी काट रहे है। जिससे शहर के भोले भाले लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में एक नहीं बल्कि 10 से ज्यादा अवैध कॉलोनी काट दी गई है। भूमाफिया ने आवेग प्लाटिंग कर लोगों को ठगने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। रेरा टीएसपी से कॉलोनी का बिना रजिस्ट्रेशन कराई ही ग्राहकों से बुकिंग शुरू कर दी गई है।

ग्राहकों को कॉलोनी में दो माह में रोड बिजली की सुविधा देने का दावा कर ₹2000 वर्ग फिट में प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इस इलाके में बिजासन बिल्डर ऐसे ही अलग-अलग कर अवैध कॉलोनी काटकर आम लोगों से ठगी कर चुका है। इसके अलावा कृष्ण धाम कॉलोनी में गीता राजपूत व प्रदीप नाम के दो बिल्डर लोगों को प्लॉट बेचकर रफू चक्कर हो गए है।
कृष्ण धाम कॉलोनी क्रेशर बस्ती के पास स्थित है। जहां पर भूमाफिया खदान को मिट्टी से भरकर उसे पर प्लाट काट रहे हैं। और महंगे दामों पर भोले भाले लोगों को गुमराह करके प्लॉट बेच रहे हैं। वन इंडिया की टीम ग्राहक बनकर प्लॉट लेने के लिए बिसोन लेक व्यू की साइट पर पहुंची। मौके पर दो लोग लग्जरी कर में बैठे मिले उनमें से एक युवक कर से उतर कर आया खुद का नाम रवि बताया। कॉलोनी के बारे में उसने बताया कि हुजूर क्षेत्र में रेरा टीएनसीपी रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं है। वही कृष्ण धाम कॉलोनी में रहवासी अभी भी बिजली सड़क पानी के लिए परेशान है।

ब्रोशर में लग्जरी सुविधाओं का करते हैं दावा
भूमाफिया ने अवैध कॉलोनी का ब्रोशर भी बनाया है उसने ब्रोशर में एंट्रेंस गेट सिक्योरिटी कवर्ड कैंपस 25 फीट आरसीसी रोड 24 घंटे सिक्योरिटी 24 घंटे फ्रेश वॉटर, अंडरग्राउंड सीवेज, सीसीटीवी, सिक्योरिटी गार्ड्स, कैंपस अंडरग्राउंड, इलेक्ट्रिक केबल, लैंडस्केप गार्डन, टेंपल, मेडिटेशन, एरिया किड्स प्ले एरिया जैसी लक्जरी आधुनिक सुविधाएं देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications