जिसे लोगों ने समझा टाइगर वो निकला लकड़बग्घा, मैनिट में बाघ के फिर मिले फुटप्रिंट

भोपाल के दानिश हिल्स में मॉर्निंग वॉक करते हुए लोगों ने टाइगर की दहाड़ सुनी थी, लेकिन जब वन विभाग ने इस मामले में पड़ताल की तो पता चला दानिश हिल्स के लोग जिसे बाघिन समझ रहे थे वो लकड़बग्घा निकला।

भोपाल,13 अक्टूबर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाकों में इन दिनों बाघ देखने के मामले सामने आ रहे। पिछले माह कलियासोत डैम के पास 13 शटर इलाके में राहगीरों को भाग दिखाई दिया और उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद बाल्मीकि पहाड़ियों में यह बाघ चला गया। इसके बाद भोपाल के मैनिट परिसर में छात्रों को बाघ दिखाई दिया। इसके बाद दानिश हिल्स में मॉर्निंग वॉक करते हुए लोगों ने टाइगर की दहाड़ सुनी। लेकिन जब वन विभाग ने इस मामले में पड़ताल की तो पता चला दानिश हिल्स के लोग जिसे बाघिन समझ रहे थे वो लकड़बग्घा निकला।

जिसे लोग बाघ समझ रहे थे वह निकला लकड़बग्घा

जिसे लोग बाघ समझ रहे थे वह निकला लकड़बग्घा

गुरुवार को भोपाल के दानिश हिल्स में बाघ की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जब सर्चिंग की तो वहां बाघ की जगह लकड़बग्घा के फुटप्रिंट निकले। वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि सर्चिंग के लिए मौके पर टीम गई थी। जानवर के फुटप्रिंट मिले जो काफी छोटे हैं। इसके अनुसार यह लकड़बग्घा है, फिर भी टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

मैनिट के कैमरों में नजर आया बाघ

मैनिट के कैमरों में नजर आया बाघ

पिछले दो हफ्तों से भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(MANIT) में बाघ लगातार घूम रहा है। मैनिट में लगे 6 ट्रैप कैमरों में टाइगर फिर से दिखाई दिया है। वे कैमरे के सामने कई बार आया। इससे एक बार फिर टाइगर के दहशत मैनिट परिसर में फैल गई। उसके कई फुटप्रिंट भी देखे गए हैं। इससे पहले 2 दिन तक उसका मोमेंट सामने नहीं आया था। डीएफओ पाठक के अनुसार टाइगर की कुछ जगहों पर फुटप्रिंट मिले हैं। वन विभाग के 20 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी की टीम बाग को सर्च कर रही है।

बाघिन-123 का है ये शावक

बाघिन-123 का है ये शावक

वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक के अनुसार मैनिट में जो टाइगर देखा गया। वे संभवत बाघिन 123 के 2 शावकों में से एक है, जिसे कुछ दिन पहले बाल्मी की पहाड़ियों के पास देखा गया था। ये शावक 2 साल का है और शिकार करने के लिए घूम रहा है। इसने अब तक दो गायों का शिकार किया हैं।

नवरात्र के पहले दिन दिखा था बाघ

नवरात्र के पहले दिन दिखा था बाघ

राजधानी के कलियासोत डैम के किनारे पिछले माह नवरात्र के पहले दिन एक बाघ दिखाई दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुआ था। ये बाघ शहर से सटे तेरा शटर गेट क्षेत्र में कलियासोत डैम के किनारे घूमता नजर आया था। इस बाघ को देखकर राहगीर मोहित हो उठे और उन्होंने इसका वीडियो बना लिया था। यह टाइगर जागरण लेकसिटी की ओर से निकला नदी पार की और बाल्मी पहाड़ी की ओर चला गया था। बाघ तार फेंसिंग को फांदकर जंगल में दाखिल हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+