Bhopal कोर्ट में तलाक के लिए पति का अजीबोगरीब तर्क, कहा- पत्नी नहीं दे पा रही संतान, इसलिए तीसरी शादी को मजबूर
Bhopal News: राजधानी भोपाल में तलाक का अनोखा मामला सामने आया है। जहां पति अपनी दूसरी पत्नी को इस लिए तलाक दे रहा है, क्योंकि वह उसे संतान नहीं दे पा रही है। मामले में पति का कहना है कि बच्चा ना हो पाने के कारण वे अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देना चाहता है। पति ने कहा कि उसे अपना वंश बढ़ाना है, इसलिए तलाक लेकर तीसरी शादी करना उसकी मजबूरी है।
वही मामले में पत्नी का कहना है कि वह पति को तलाक देना नहीं चाहती है। वह मरते दम तक उसके साथ रहना चाहती है। मामले में पत्नी की ओर से घर वापसी के लिए आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही दंपत्ति की काउंसलिंग भी जारी है।

2017 में हुई थी दूसरी पत्नी से शादी
बदल जा रहा है कि दंपत्ति की शादी 6 साल पहले हुई थी वर्तमान में पति की उम्र 42 साल हो चुकी है और पत्नी की उम्र 30 साल है। पति का 2016 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था उसके बाद अप्रैल 2017 में माता-पिता की सहमति से उसकी दूसरी शादी हुई थी। पति ने कहा कि शादी के 6 साल में भी उसकी पत्नी उसे संतान सुख नहीं दे पाई, इसलिए वे तलाक चाहता है।
8 साल पहले पहली पत्नी को दिया था तलाक
जानकारी के अनुसार मामले में पति की पहली शादी सन 2008 में हुई थी 2016 में उसने पहली पत्नी से तलाक के लिए आवेदन दिया था और आपसी सहमति से तलाक के 5 माह के भीतर ही दूसरी शादी कर ली थी। अब दूसरी पत्नी के मां ना बनने पर उससे भी विवाद शुरू हो गया।
मामले में पत्नी ने पति पर अच्छा व्यवहार ना करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पति जानते थे कि वह कम पढ़ी लिखी है, गरीब परिवार की है और दिखने में सांवली इसके बाद भी तलाक शुदा होने के चलते पति ने उससे शादी कर ली थी। विवाह के कुछ दिन तक पति का अच्छा व्यवहार रहा पर उसके बाद पति व उसके परिजन का व्यवहार बदल गया। उसके खाने-पीने पर रोक-टोक थी। बीमार होने पर पिता ही इलाज करवाते थे वरना मैं बिना इलाज की तड़पती रहती थी।
झूठ बोलकर दूसरी पत्नी को भेजा था मायके
मामले में दूसरी पत्नी का कहना है कि उसने बताया कि मां की बीमार होने का फायदा उठाते हुए पति ने उसे जबरन मायके भेज दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे उससे बातचीत बंद कर दी जब पिता ने ससुराल भेजने की बात कही तो पति ने मना कर दिया कि अब भेजने की जरूरत नहीं है। वे पत्नी को साथ नहीं रख सकता है। पति ने कहा कि आपकी बेटी पढ़ी-लिखी नहीं है गृहस्ती के काम के अलावा उसे कोई काम नहीं आता इसी बीच पति ने तलाक का आवेदन पेश कर दिया कि उसकी पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। अब पति उसे घर में नहीं आने दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications