Bhopal News: कैरियर कॉलेज में आयोजित BBA की परीक्षा से पहले कैसे बाहर आया पेपर, 4 छात्रों से होगी पूछताछ

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में कैरियर कॉलेज में पिछले दिनों आयोजित बी बी ए सेकंड ईयर का पेपर लीक होने के मामले में छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पेपर देने से पहले छात्र एग्जाम हॉल के बाहर मोबाइल पर पेपर देखकर मिले थे पुलिस मामले की जांच कर छात्रों की तलाश कर रही है।

गोविंदपुरा थाने में पदस्थ एएसआई ने बताया कि सहायक प्रधान अध्यापक डॉ एसएस राजपूत ने लिखित शिकायत कर बताया कि 20 जुलाई की सुबह 11:00 बजे से बीबीए सेकंड ईयर फाइनैंशल मार्केट फाइनेंसियल सर्विस का पेपर हुआ था। पेपर शुरू होने के दौरान जब एग्जाम हॉल में छात्रों की पेपर हल करने के लिए बांटा गया, तभी कुछ छात्र एग्जाम हॉल के बाहर खड़े होकर मोबाइल में कुछ देख रहे थे। जब उनसे पेपर हल करने को कहा गया तो वह नहीं आए। संदेह होने पर जब उनके मोबाइल चेक किए तो उसमें फाइनेंशियल मार्केट, फाइनेंशियल सर्विस के पेपर के फोटो थे।

How paper came out before BBA exam held in Career College, 4 students will be questioned

पुलिस ने कीर्ति जैन, पल्ल जैन, रितेश ऋषिराज व अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी षड्यंत्र रचने और परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

आरक्षक भर्ती में 9 अभ्यार्थियों पर केस दर्ज

इधर भोपाल में सीआरपीएफ में आरक्षक भर्ती में उत्तर प्रदेश के 9 युवकों ने जालसाजी कर असम का फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र लगाया। मिसरोद पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+